Kantara Chapter 1 First Review: ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें पास हुई या फेल, मिले इतने स्टार्स

Updated:
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 First Review

कंतारा चाप्टर 1 फर्स्ट रिव्यू

Kantara Chapter 1 First Review: ऋषभ शेट्टी की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ दशहरे के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म देखने के लिए दर्शक सुपरएक्साइटेड हैं. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवण की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से होने वाली है. इसी बीच मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये फेल हुई या पास.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 First Review: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एडवांस बुकिंग में मूवी धड़ाधड़ टिकट बेच रही है और नए रिक़ॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस फिल्म देखनेके लिए सुपर ए��्साइटेड हैं इसी बीच अब मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आगया है. आइये जानते हैं ये पास हुई या फेल.

कंतारा चैप्टर 1 का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप गढ़वी ने कंतारा चैप्टर 1 का पहला रिव्यू शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को लेकर बात की. उन्होंने कहा, मैंने अभी-अभी कंतारा चैप्टर 1 देखी और आपको बता दूं कि यह फिल्म शुरू से आखिरी तक पूरी तरह से रौंगटे खड़े कर देने वाली है. इसका रनटाइम 2 घंटे 48 मिनट का है. यह एक दमदार सिनेमाई अनुभव है. पहला पार्ट धीमा लग सकता है, लेकिन जैसे ही दूसरा पार्ट शुरू होता है, इसकी पकड़ और तीव्रता फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है, यह लाजवाब है. कुलदीप ने कंतारा चैप्टर 1 को 5 में से 4 रेटिंग दी है.

क्या है कंतारा चैप्टर 1 की कहानी

यह फिल्म कदंबा वंश काल में कादुबेट्टू शिव की उत्पत्ति की पड़ताल करती है, और अतीत के अदम्य जंगल और भूले-बिसरे इतिहास की गहराई में उतरती है. कहानी कहने का तरीका पूरी तरह से रॉ और वाकई दमदार है, जो आपको स्क्रीन से अंत तक पूरी तरह से बांधे रखता है. ऋषभ शेट्टी ने एक और दमदार अभिनय दिया है, जिससे एक बार फिर साबित होता है कि यह उनकी अपनी यूनिवर्स है. उन्होंने आगे कहा, कंतार चैप्टर 1 एक बेहतरीन फिल्म है, एक ऐसा प्रीक्वल जो अपनी प्रतिभा से भरपूर है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगा. हर सिनेमा लवर को जरूर देखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़, जानें 100 करोड़ के क्लब में एंट्री हुई या नहीं

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola