Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने व��्ल्डवाइड मचाया गदर, 2 को छोड़कर इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, शाहरुख की ब्लॉकबस्टर भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Records

फिल्म कांतारा चैप्टर 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी है. फिल्म ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. ऋषभ शेट्टी की मूवी ने कमाल कर दिया है. अब इसने अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी अपनी नयी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. फिल्म का जादू देश और दुनियाभर में छाया हुआ है. भारत में इसने जहां 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई कांतारा का प्रीक्वल है. फिल्म का निर्देशन ऋषभ ने किया है और वह ही इसके हीरो है. फिल्म ने अलग-अलग इंडस्ट्रीज के कई मूवीज के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 500 करोड़ रुपये की कमाई की

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. होम्बले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि ऋषभ शेट्टी की मूवी ने महज एक वीक में वर्ल्डवाइड 509.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वर्ल्डवाइड ‘लोका चैप्टर 1’ (300.45 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा ‘दे कॉल हिम ओजी’ (288.25 करोड़) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. आमिर खान की ब्लॉकबस्टर 3 इडियट्स ने दुनियाभर में 460 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसके रिकॉर्ड को भी कांतारा चैप्टर 1 ने मात दे दी. ‘महावतार नरसिम्हा’ (326.68 करोड़) का भी रिकॉर्ड टूट चुका है. जबकि विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ( 807.91 करोड़ वर्ल्डवाइड) और सैयारा (570.3 करोड़) का रिकॉर्ड फिलहाल कांतारा चैप्टर 1 नहीं चकनाचूर कर पाई.

यहां देखें डे वाइज कलेक्शन

Day 1 – 61.85 करोड़
Day 2 – 45.40 करोड़
Day 3 – 55 करोड़
Day 4 – 61.50 करोड़
Day 5 – 31.25 करोड़
Day 6 – 16.67 करोड़
Day 7 – 25.25 करोड़
Day 8 – 20.50 करोड़
Day 9 – 22 करोड़

कुल कमाई- 359.40 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola