Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 5वें वीकेंड इस साउथ ब्लॉकबस्टर को दी पटखनी, बनी इंडियन सिनेमा की सातवीं सबसे कमाऊ
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Nov 2025 2:03 PM
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ ने रिलीज के बाद से एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े हैं. ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है और 5वें वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही है. यही नहीं इसने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके बारे में आइए बताते हैं.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की पैन-इंडिया फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. यह फिल्म न सिर्फ 2025 की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है, बल्कि छावा के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (601.54 करोड़) को पछाड़ते ही इंडियन सिनेमा की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है.
2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस पौराणिक-लोककथाओं पर आधारित फिल्म ने अपने रहस्यमय विजुअल्स, दमदार कहानी और ऋषभ शेट्टी के प्रभावशाली निर्देशन से दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा. इस बीच अब फिल्म ने रिलीज के पांचवे हफ्ते एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसकी रिपोर्ट आपको डिटेल में बताते हैं.
कांतारा चैप्टर 1 ने 5वें वीकेंड साउथ ब्लॉकबस्टर ‘लोका’ को दी मात
कांतारा चैप्टर 1 ने अपनी रिलीज के 5वें वीकेंड में भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा. शुक्रवार को इसने 1.85 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.5 करोड़ रुपये और रविवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह पांचवें हफ्ते कुल कमाई 8.70 करोड़ रुपये की हो गई और इस आंकड़े के साथ ही कांतारा 2 पांचवें वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है.
फिल्म ने दुलकर सलमान और कल्याणी प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’ को पीछे छोड़ दिया, जिसने अपने 5वें वीकेंड में 4.45 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, कांतारा 2 अभी भी विक्की कौशल की ‘छावा’ (23.15 करोड़ रुपये) और अश्विन कुमार की ‘महावतार नरसिम्हा’ (13 करोड़ रुपये) से पीछे है. वहीं, मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’, जो साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है, अपने पांचवें वीकेंड में सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये ही कमा पाई.
कांतारा चैप्टर 1 ओटीटी रिलीज
31 अक्टूबर को फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद दर्शक अब भी इसे बड़े पर्दे पर देखने पहुंच रहे हैं. कांतारा का हिंदी वर्जन सिनेमाघरों में 8 हफ्ते पूरे होने के बाद ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.
इंडियन बॉक्स ऑफिस की 10 सबसे कमाऊ फिल्में
| क्रमांक | फिल्म का नाम | कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| 1 | Pushpa 2: The Rule | 1234.10 |
| 2 | Baahubali 2: The Conclusion | 1030.42 |
| 3 | KGF: Chapter 2 | 859.70 |
| 4 | RRR | 782.20 |
| 5 | Kalki 2898 AD | 646.31 |
| 6 | Jawan | 640.25 |
| 7 | Kantara: A Legend Chapter 1 | 610.04 |
| 8 | Chhaava | 601.54 |
| 9 | Animal | 553.87 |
| 10 | Pathaan | 543.09 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










