Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 500 करोड़ी क्लब से बस इतनी दूर है ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1, देखें कलेक्शन
Published by : Shreya Sharma Updated At : 16 Oct 2025 12:17 PM
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के 14 दिन में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 476.7 करोड़ रुपए हो चुका है और जल्द ही यह 500 करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है.
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा के बाद अब इसका यह प्रीक्वल दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. ऋषभ शेट्टी ने ही फिल्म का डायरेक्शन किया है, साथ ही लीड रोल में भी नजर आए है. 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 ने 14 दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर ली है. जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो सकती है.
कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक कितनी कमाई की?
Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 14वें दिन यानी 15 अक्टूबर को करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 475.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
दुनिया भर में कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन क्या है?
फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 670 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ यह फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.
कांतारा चैप्टर 1 किस फिल्म से पीछे है?
पहले नंबर पर विकी कौशल की ‘छावा’ है, जिसने दुनियाभर में कुल 807.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि कांतारा चैप्टर 1 जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वो जल्द ही ‘छावा’ को पीछे छोड़ सकती है.
फिल्म के कलाकार कौन है?
होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कलाकार शामिल है.
यहां देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन:
| Day 1 | 61.85 करोड़ रुपये |
| Day 2 | 45.4 करोड़ रुपये |
| Day 3 | 55 करोड़ रुपये |
| Day 4 | 63 करोड़ रुपये |
| Day 5 | 31.5 करोड़ रुपये |
| Day 6 | 34.25 करोड़ रुपये |
| Day 7 | 25.25 करोड़ रुपये |
| Day 8 | 21.15 करोड़ रुपये |
| Day 9 | 22.25 करोड़ रुपये |
| Day 10 | 39 करोड़ रुपये |
| Day 11 | 39.75 करोड़ रुपये |
| Day 12 | 13.35 करोड़ रुपये |
| Day 13 | 14.15 करोड़ रुपये |
| Day 14 | 10.55 करोड़ रुपये |
| Total Collection | 476.7 करोड़ रुपये |
ये भी पढ़ें: Chhath Special Geet: पवन सिंह-पलक मुच्छल का छठ गीत हुआ वायरल, ‘सभे घाटे चल गईल’ में दिखा भक्ति और इमोशन का संगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










