Kanguva Box Office Collection Day 6: औंधे मुंह गिरी सूर्या-बॉबी की ‘कंगुवा’, जानें 6वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Kanguva Box Office
Kanguva Box Office Collection Day 6: सूर्या और बॉबी देओल की ‘कंगुवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 6 दिन पूरे कर लिए हैं. हालांकि, अब तक फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार नहीं है.
Kanguva Box Office Collection Day 6: सूर्या और बॉबी देओल की पैन इंडिया फिल्म ‘कंगुवा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. बीते दिन फिल्म के कलेक्शन में 69% गिरावट दर्ज की गई. इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन शानदार रहा था, लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली. अब जिस तरह से फिल्म के कलेक्शन में लगातार कमी देखने को मिल रही है, उस तरह से फिल्म का बजट तक निकालना मुश्किल है. मालूम हो कि 350 करोड़ रुपए के बजट पर बनी कंगुवा ने पहले दिन 24 करोड़ का कारोबार किया था. आइए बताते हैं 6वें फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.
कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
कंगुवा के अबतक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तीसरे दिन का कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपए रहा. वहीं, चौथे दिन 10.25 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 3.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. जबकि, छठे दिन भी फिल्म ने 3.15 करोड़ का ही कारोबार किया. इस तरह से फिल्म ने कुल 59.90 करोड़ करोड़ रुपए की कमाई की.
कंगुवा की स्टार कास्ट
कंगुवा का निर्देशन शिवा और निर्माण प्रोडक्शन स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशन ने किया है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, दिशा पाटनी, नटराजन सुब्रमण्यम, के.एस.रविकुमार, योगी बाबू, मंसूर अली खान जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में सूर्या ने डबल रोल किया है.
Also read: kanguva movie review:खाली बर्तन बहुत शोर मचाते हैं कहावत को चरितार्थ करती है कंगुवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










