राहुल गांधी संग शादी की खबरों पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, बताया पूरा सच

कंगना रनौत
कंगना रनौत ने एक फर्जी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जिसमें दावा किया गया था कि वह राहुल गांधी से शादी करने को तैयार हैं, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत बताया.
कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब देती हैं. हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया, जब एक मीम पेज ने उनके नाम से फर्जी बयान फैलाया. इस पोस्ट में दावा किया गया था कि अगर राहुल गांधी भाजपा जॉइन करते हैं तो कंगना उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं. यह बात पूरी तरह मनगढ़ंत थी, जिसे देखकर कंगना काफी नाराज हो गईं.
राहुल गांधी संग शादी की खबरों पर क्या बोली कंगना रनौत
कंगना रनौत ने इस मीम को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए साफ कहा कि यह पूरी तरह झूठी खबर है और बेहद घटिया सोच को दिखाती है. उन्होंने लिखा कि राजनीति में भी महिलाओं की गरिमा का ध्यान नहीं रखा जाता और इस तरह की फर्जी बातें फैलाना शर्मनाक है. कंगना ने साफ कर दिया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और लोग बिना सच जाने इस तरह की बातों पर भरोसा न करें.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी पोस्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं और इसी बीच यह फर्जी पोस्ट वायरल हो गया. कुछ रिपोर्ट्स में भी इसे सच बताने की कोशिश की गई, जिसके बाद कंगना को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने ऐसे कंटेंट बनाने वालों और फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ गलत हैं बल्कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ भी हैं.
कंगना इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म क्वीन के सीक्वल पर काम कर रही हैं. इस प्रोजेक्ट को विकास बहल संभाल रहे हैं, जो फिल्म के राइटिंग, डायरेक्शन और को-प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल काफी टाइट रखा गया है और इसे लगभग तीन महीने में पूरा करने की प्लानिंग है. साथ ही कंगना अपने राजनीतिक दायित्व भी निभा रही हैं, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं.
यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, ‘पैट्रियट’ की कमाई में गिरावट, ‘एक दिन’ रही कमजोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










