Kalki 2898 AD 2 कब आएगी सिनेमाघरों में? डायरेक्टर Nag Ashwin ने किया बड़ा रिवील

Updated:
विज्ञापन
Nag Ashwin on Kalki 2898 AD 2

Nag Ashwin on Kalki 2898 AD 2

Kalki 2898 AD 2: डायरेक्टर नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ की बम्पर सफलता के बाद इसके सीक्वल की रिलीज डेट पर एक बड़ा और मजेदार अपडेट साझा किया है. उन्होंने बताया कि आखिर कबतक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

Kalki 2898 AD 2 Release Date: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर हिस्टोरिकल फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. नाग अश्विन की ओर से निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार साबित हुई. इस फिल्म को साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक दर्शकों ने बंपर प्यार दिया. कुछ वक्त पहले फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो चुका है और अब इस पर तैयारियां भी तेज हैं. इस बीच नाग अश्विन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म को लेकर अपडेट साझा की है. उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया है कि आखिर कब ‘कल्कि 2898 एडी 2’ रिलीज होगी.

कब आएगी ‘कल्कि 2898 एडी 2’?

निर्देशक नाग अश्विन इस वक्त ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की तैयारियों में बीजी हैं. फिल्म का प्रोडक्शन फिलहाल शुरू नहीं हुआ है क्योंकि इसके लीड एक्टर प्रभास इन दिनों दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रहे हैं. इस बीच हालिया इवेंट में नाग अश्विन ने सीक्वल के रिलीज डेट को लेकर सवाल का जवाब दिया है, जो कि काफी मजेदार है. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार पूछे जाने पर मैंने कहा था कि ‘कल्कि 2898 एडी’ तीन-चार ग्रहों के एक साथ आने पर रिलीज होगी. अब मैं इसका सीक्वल सात-आठ ग्रहों के एक साथ आने पर रिलीज कर सकता हूं’.

आलिया के साथ नए प्रोजेक्ट की चर्चा तेज

नाग अश्विन को लेकर यह भी खबरें हैं कि वह एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि, इसपर उनके या एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अब बात करें ‘कल्कि 2898 एडी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 646.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 1042.25 करोड़ रुपये रही.

यह भी पढ़े: Kangana Ranaut ने सलमान की बजरंगी भाईजान और सुल्तान रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये क्या रोल दिया…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola