Jolly LLB 3 से लेकर अजेय तक, इस शुक्रवार थियेटर्स में रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्में, होगा तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Sep 2025 8:47 AM

विज्ञापन

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में ये फिल्म होगी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम

Movies Releasing In Theatres This Week Jolly LLB 3: ओटीटी पर तो हर वीक कई नई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन इस हफ्ते थियेटर्स भी गुलजार होने वाले हैं, क्योंकि बैक टू बैक एक दो नहीं बल्कि 7 फिल्में रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगी.

विज्ञापन

Movies Releasing In Theatres This Week Jolly LLB 3: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही है. जिसमें राजनीतिक ड्रामा से लेकर कोर्टरूम मस्ती देखने को मिलेगी. लिस्ट में जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी शामिल है.

जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें , जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी, की मजाकिया नोकझोंक दर्शकों को देखने को मिलेगी. कोर्ट रूम ड्रामा में अमृता राव, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी और अन्नू कपूर सहायक भूमिकाओं में हैं.

निशानची

जुड़वां भाइयों की कहानी पर आधारित क्राइम ड्रामा में उनके विपरीत जीवन और परस्पर विरोधी नियति को दर्शाती है, जिसमें एक भाई एक नेक पुलिस अधिकारी बनता है और दूसरा एक कुख्यात गिरोह का नेता. निशानची 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी

रवींद्र गौतम की ओर से निर्देशित यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से प्रेरित है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. फिल्म में अनंत जोशी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, उनके साथ परेश रावल, दिनेश लाल यादव और पवन मल्होत्रा ​​भी हैं. यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आफ्टरबर्न

यह पोस्ट-एपोकैलिप्टिक एक्शन फिल्म स्कॉट चिटवुड, पॉल एन्स और वेन निकोल्स की ओर से लिखित इसी नाम की रेड 5 कॉमिक्स सीरीज पर बेस्ड है. मूवी भी इसी शुक्रवार 19 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ब्यूटी

19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ब्यूटी एक पिता के अपनी बेटी के प्रति अटूट प्रेम को दर्शाती है. इसमें नरेश विजय कृष्णा, अंकित कोय्या और नीलाखी पात्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

शक्ति थिरुमगन

इस राजनीतिक ड्रामा में विजय एंटनी मुख्य भूमिका में हैं और यह मूवी भी 19 सितंबर को रिलीज होगी.

हिम

सुपरनैचुरल स्पोर्ट्स हॉरर फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें मार्लन वेन्स, टायरिक विदर्स, जूलिया फॉक्स, टिम हेइडेकर और जिम जेफरीज मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनुज को यादकर फूट-फूटकर रोती है अनु, राही को लेकर कहती है ये बात, पाखी अपनी मां को मारेगी ताना

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola