Jolly LLB 3 Box Office Records: 'जॉली एलएलबी 3' ने मारी लंबी छलांग, बनाया एक और रिकॉर्ड, बनी अक्षय की साल की सेकेंड बेस्ट ओपनिंग
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Sep 2025 8:48 AM
जॉली एलएलबी 3 का रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में दोनों सितारे आमने-सामने हैं. फिल्म ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. यह इस साल अक्षय की ‘स्काई फोर्स’, ‘केसरी 2’ और ‘हाउसफुल 5’ के बीच सेकेंड बेस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बन गई.
Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी ‘जॉली एलएलबी 3’ में आमने-सामने हैं. निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही मूवी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. दूसरे दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा, जिसके बाद मूवी की टोटल कमाई अब 32.75 करोड़ रुपये हो गई. जॉली एलएलबी 3 खिलाड़ी कुमार की इस साल रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी 2’, ‘हाउसफुल 5’ में से सेकेंड बेस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है.
‘जॉली एलएलबी 3’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की साल 2025 में सबसे पहले ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हुई. उसके बाद ‘केसरी 2’ और ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. ये तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. स्काई फोर्स ने पहले दिन 12.25 करोड़, केसरी चैप्टर 2 ने 7.84 करोड़ और हाउसफुल 5 ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि जॉली एलएलबी 3 ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ऐसे में ये अक्षय की इस साल की सेकेंड बेस्ट ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.
जॉली का किरदार निभाने पर क्या बोले अक्षय कुमार?
जॉली का किरदार फिर से निभाने पर अक्षय कुमार ने कहा था, “जॉली मिश्रा के रूप में वापसी करना मेरे लिए एक खास सफर रहा है. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ किरदार को दोबारा दिखाने की बात नहीं है, बल्कि उसे कोर्टरूम में दूसरे जॉली (जिसे अरशद ने बेहतरीन तरीके से निभाया है) के सामने खड़ा करना है. हमारे बीच की एनर्जी, ह्यूमर और टकराव ने हर सीन को अप्रत्याशित बना दिया. ट्रेलर तो बस उस पागलपन की एक झलक है. असली मजा तो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में शुरू होगा.”
यह भी पढ़ें- Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन बनी हिट और कौन फेल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










