Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ने रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर 14 फिल्मों को दी मात, अगला टारगेट अजय-अक्षय

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Records: सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित और अक्षय कुमार-अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज होते ही तबाही मचाना शुरू कर दी है. फिल्म ने अच्छी शुरुआत के साथ ही 14 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जानें रिपोर्ट.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ फिल्म ने कमाल करना शुरू कर दिया है. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने ओपनिंग डे के शुरूआती कलेक्शन में ही 14 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

‘जॉली एलएलबी 3‘ का ओपनिंग डे का कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट (दोपहर 3 बजे तक) के अनुसार, ‘जॉली एलएलबी 3‘ ने पहले दिन 3.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जॉली त्यागी (अरशद वारसी) और जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) की तकरार, सौरभ शुक्ला की कॉमेडी और कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रही. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और शाम तक इनमें अच्छी-खासी बढ़त हो सकती है.

ओपनिंग डे पर ‘जॉली एलएलबी 3’ ने तोड़ा इन 14 फिल्मों का रिकॉर्ड

  • महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़
  • निकिता रॉय- 22 लाख
  • आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख
  • केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  • कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  • द भूतनी- 1.19 करोड़
  • फुले- 15 लाख रुपये
  • ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़
  • क्रेजी- 1.10 करोड़
  • सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख
  • मेरे हसबैंड की बीवी-1.75 करोड़
  • लवयापा- 1.25 करोड़
  • आजाद- 1.50 करोड़
  • फतेह- 2.61 करोड़

इस रफ्तार को देखते हुए लगता है कि यह शाम तक धड़क 2, बैडएस रवि कुमार और इमरजेंसी को भी पीछे कर देगी. वहीं, फिल्म का प्रदर्शन और अच्छा हुआ तो यह सनी देओल परम सुंदरी, सन ऑफ सरदार 2, केसरी चैप्टर 2 और जाट को भी मात दे सकती है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुई तीन फिल्में, जानें कौन छाया और कौन फुस्स?

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 X Review: सोशल मीडिया पर छाया अक्षय- अरशद का कोर्टरूम ड्रामा, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola