Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन कैसा रहा अक्षय-अरशद की फिल्म का हाल, जानें फुस्स हुई या पास

जॉली एलएलबी 3 के 11वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के दूसरे सोमवार को कितनी कमाई की, इसकी जानकारी आ गई है. हालांकि ये सुबह के आंकड़े है जिसमें शाम तक फेरबदल हो सकते हैं. आइए आपको 11वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर ‘दे कॉल हिम ओजी’ के बाद अगर कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है तो वह है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3. फिल्म में दो-दो जॉली नजर आए हैं और ये दर्शकों को पसंद आ रहा है. कहानी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींच पाने में सफल रही. वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने मिली थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी. आइए आपको 11वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
‘जॉली एलएलबी 3’ ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया?
बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3′ को पवन कल्याण की लेटेस्ट रिलीज ‘दे कॉल हिम ओजी’ कड़ा मुकाबला दे रही. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन 0.03 करोड़ रुपये बटोरे. फिलहाल ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक आपको फाइनल नंबर्स पता चल जाएंगे. उम्मीद है कि मूवी सोमवार को अच्छे नंबर्स जोड़ेगी. अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है. केसरी 2 ने भारत में 94.48 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.
‘जॉली एलएलबी 3’ का टोटल कलेक्शन
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.25 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 6.1 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11- 0.03 करोड़ रुपये (Early Reports)
नेट कलेक्शन- 90.38 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










