They Call Him OG Box Office Collection Day 5: 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल हुई ‘दे कॉल हिम ओजी’? टोटल कलेक्शन है जबरदस्त
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2025 9:22 AM
दे कॉल हिम ओजी का 5वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
They Call Him OG Box Office Collection Day 5: तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी हैं. इमरान इस फिल्म से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू कर रहे हैं. 5वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.
They Call Him OG Box Office Collection Day 5: पवन कल्याण की नयी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही. फिल्म में पवन को बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी कड़ी टक्कर देते नजर आए. सुजीत की ओर से निर्देशित फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है. मूवी को अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 कड़ी टक्कर नहीं दे पा रही है. चलिए आपको पवन कल्याण की फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
दे कॉल हिम ओजी ने 5वें दिन कितने करोड़ कमाए?
ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, भारत में सभी भाषाओं में ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने 5वें दिन अभी तक 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद मूवी की कुल कमाई 138.92 करोड़ रुपये हो गई है. शाम तक ये फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 150 करोड़ रुपये तक आसानी से पहुंच जाएगी.
जानें किस दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने कितनी कमाई की
- They Call Him OG Box Office Collection Day 0 (स्पेशल प्रीमियर)- 21 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 1- 63.75 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 2- 18.75 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 3- 18.5 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 4- 1.46 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 5- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)
They Call Him OG Total Collection- 138.92 करोड़ रुपये
‘दे कॉल हिम ओजी’ से तेलुगु सिनेमा में इमरान हाशमी का डेब्यू
‘दे कॉल हिम ओजी’ में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. तेलुगु सिनेमा ‘दे कॉल हिम ओजी’ से इमरान हाशमी डेब्यू कर रहे हैं और वह भी नेगेटिव रोल में. उनका दमदार अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिल्म में पवन कल्याण, इमरान से लड़ते है, जो एक अंडरवर्ल्ड डॉन होता है.
यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










