Jaat TV Premiere Date: टीवी पर देखें सनी देओल की ब्लॉकबस्टर जाट, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों में लें मजा

Jaat TV Premiere Date
Jaat TV Premiere Date: अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, तो अब टीवी पर सनी देओल की एक्शन फिल्म जाट को एंजॉय कर सकते हैं. इसमें आपको ढेर सारी एंटरटेनमेंट मिलेगी.
Jaat TV Premiere Date: इस स्वतंत्रता दिवस पर जी सिनेमा सच्चाई, साहस और जज्बे से भरपूर कहानियां लेकर आ रहा है, जिनके तीन प्रीमियर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. इनमें सबसे पहले दोपहर 12:30 बजे ‘जाट’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर है. ‘जाट’ में सनी एक बहादुर आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जो लोगों का रक्षक बन जाता है और जान बचाने और सम्मान की रक्षा के लिए अत्याचारियों के खिलाफ डटकर खड़ा होता है. इसके अलावा, सुबह 10:00 बजे इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और दोपहर 3:30 बजे रोमांचक थ्रिलर ‘द केरल स्टोरी’ भी दिखाई जाएगी.
जाट का होगा वर्ल्ड प्रीमियर
दोपहर 12:30 बजे जाट में सनी देओल का धमाकेदार ‘ढाई किलो का हाथ’ वाला परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हो जाइए. यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसे शख्स की रोमांचक कहानी है, जो बेगुनाहों को खतरे के चंगुल से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है. सनी देओल इसमें टेबल फैन से एक दूसरे को मारते हुए दिखाई देते हैं.
द साबरमती रिपोर्ट का भी होगा स्वतंत्रता दिवस पर प्रीमियर
स्वतंत्रता दिवस की सुबह 10:00 बजे दिन की शुरुआत विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” से होती है. देश को झकझोर देने वाली इस घटना पर आधारित, यह दिलचस्प खोजी ड्रामा गोधरा ट्रेन अग्निकांड की सच्चाई की तलाश में एक पत्रकार की अथक खोज पर आधारित है.
द केरल स्टोरी को भी कर सकते हैं एंजॉय
दोपहर 3:30 बजे, दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी फिल्म “द केरल स्टोरी” का प्रीमियर होगा. अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म एक युवती के कष्टदायक सफर को दर्शाती है, जिसे धोखे से आतंकवाद के अंधेरे जाल में फंसाया जाता है.
यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










