Jaat की सफलता पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- डर लगा रहता है कि…

Jaat Box Office Collection Day 18
Jaat: साल 2023 में गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब सनी देओल 10 अप्रैल 2025 को फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी फिल्म जाट रिलीज हो रही है. जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ मसाला एंटरटेनर कहानी है. इसमें रणदीप हुड्डा विलेन के रूप में दिखाई दे रहे हैं. उनके आतंक से गांव वाले परेशान है. अब सनी देओल ने जाट की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.
Jaat: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. हाल ही में एक्शन ड्रामा का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसमें रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका निभाते दिखाई दिए. वहीं सनी ने जबरदस्त एक्शन किया. उन्होंने पंखा उठाकर दुश्मनों संग लड़ाई की. थमन एस की ओर से रचित फिल्म में में विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कलाकार भी हैं. अब सनी देओल ने फिल्म की सफलता पर बात की है.
जाट की सफलता पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी
सनी देओल ने कोमल नाहटा संग इंटरव्यू में फिल्म जाट की सफलता पर बात की. उन्होंने कहा कि ट्रेलर रिलीज के वक्त जब लोगों से मिला तो फील हुआ कि सब सही है, लेकिन जब तक यह आ नहीं जाती, डर तो लगा रहता है. उन्होंने आगे कहा, ”फिल्म में इमोशनल है, इट्स ब्यूटीफुल और जो हमारी ऑडियंस हैं, उन्हें जरूर पसंद आएगी. हमारे सभी कैरेक्टर ने बहुत मेहनत और अच्छा काम किया है.”
जाट के ट्रेलर में क्या था खास
करीब तीन मिनट लंबे जाट के ट्रेलर की शुरुआत क्राइम से होती है, जिसमें रणदीप हुड्डा का किरदार रावण की पूजा करता है. बैकग्राउंड में एक आवाज आती है, ‘ये राणा तुंगा की लंका है, यहां रास्ते किलोमीटर में नहीं, सड़क पर मौजूद लाशों से गिने जाते हैं.’अगले फ्रेम में सनी देओल का परिचय होता है, जो गुंडों को उनके दुर्व्यवहार के लिए सबक सिखाते हैं. सनी देओल (जो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं) खुद को एक निडर जाट के रूप में पेश करते हैं, जो राणा की क्रूरता को ठीक करने के मिशन पर है. वह रणदीप हुड्डा के किरदार को धमकाते हैं. उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है, “मैं तुझे और तेरे लंका को यही फूंक दूंगा.” वीडियो एक जबरदस्त पंचलाइन के साथ खत्म होता है. जिसमें सनी कहते हैं, “ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा.”
यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection: सनी देओल ने जाट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के बाद 400 या 500 करोड़…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










