Jaat में सनी देओल से इस एक्ट्रेस ने लिया पंगा, नई लेडी खलनायिका की एंट्री से हिली इंडस्ट्री, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Apr 2025 12:36 PM
Jaat Lifetime Collection
Jaat: सनी देओल बड़े पर्दे पर आए और तालियां ना बजे, ऐसा नहीं हो सकता. उनकी फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शक खूब चर्चा कर रहे हैं. फिल्म में लेडी विलेन के रोल में साउथ एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा दिखी है. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Jaat: बॉलीवुड में सनी देओल ने एक बार फिर से फिल्म ‘जाट’ से जबरदस्त वापसी किया है. उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म ‘जाट’ गुरुवार यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. गदर 2 के बाद इस फिल्म को भी दर्शक जमकर प्यार दे रहे हैं. ‘जाट’ को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से तारीफ मिल रही है. फिल्म में खलनायक राणातुंगा का रोल निभाने वाले रणदीप हुड्डा ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है. फिल्म में फीमेल विलेन का रोल रेजिना कैसेंड्रा ने निभाया है. ये लेडी विलेन कौन है, आपको बताते हैं.
‘जाट’ में लेडी विलेन बनकर छा गई रेजिना कैसेंड्रा
फिल्म ‘जाट’ में फीमेल विलेन के रोल में साउथ एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा छा गई. सनी देओल, रणदीप हुड्डा के बाद उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. फिल्म में उन्होंने वरदराजा राणतुंगा की वाइफ भारती की भूमिका निभाई है. भारती अपने पति के काले धंधे को संभालती है और किसी को जान से मारने में भी कतराती नहीं है. उनका सामना सनी देओल के साथ फिल्म में हुआ है. रेजिना, सनी को कड़ी टक्कर देती दिखी है. रेजिना फिल्म में काफी दमदार लगी है.
कौन हैं रेजिना कैसेंड्रा?
रेजिना कैसेंड्रा का जन्म 1990 में हुआ है. रेजिना तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने तमिल फिल्म कंडा नाल मुधाल से इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने 2012 में तेलुगु फिल्म ‘सिवा मनासुलो श्रुति’ में मुख्य रोल निभाया था. इस फिल्म के लिए उन्हें ‘सिम्मा अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू इन तेलुगु सिनेमा ‘का अवॉर्ड मिला था. उन्होंने पावर, पिल्ला नुव्वु लेनी जीविथम, रूटीन लव स्टोरी, केडी बिल्ला किल्लाडी रांगा जैसी मूवीज में काम किया है.
यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










