Jaat: चर्च सीन पर मचा बवाल, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर फिल्म ब्लॉकबस्टर बननी है तो…

Updated:
विज्ञापन

Jaat Box Office Collection

Jaat: सनी दओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने जहां भारत में अब तक 67 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 88 करोड़ हो गया है. हालांकि कई दिनों मूवी के एक सीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके बाद मेकर्स ने उस सीन को हटा दिया. अब डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने इस पर बात की.

विज्ञापन

Jaat: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ को चर्च के विवादित सीन के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. ईसाई समुदाय ने एक सीन पर आपत्ति जताई और इसे बैन करने की मांग की. सनी देओल, रणदीप हुड्डा और फिल्म की अन्य टीम के खिलाफ ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है. अब जाट के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने इस विवाद को लेकर बात की.

जाट विवाद पर क्या बोले गोपीचंद मालिनेनी

गोपीचंद मालिनेनी ने मिड डे संग इंटरव्यू में जाट विवाद पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया, “सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर कट के लिए कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में, उन्होंने हमें फिल्म प्रिंट में बैकग्राउंड को धुंधला करने के लिए कहा था. लोगों के विरोध करने से पहले ही हमने बदलाव कर दिए थे. अगर किसी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनना है, तो उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से देखा जाना चाहिए. कोई भी फिल्म निर्माता किसी भी व्यक्ति या समुदाय को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता. हम उनका मनोरंजन करना चाहते हैं. फिल्म का भी सिर्फ यही मकसद है.”

जाट के निर्माताओं ने विवादित सीन को फिल्म से हटाया

इस बीच, जाट के निर्माताओं ने एक बयान जारी कर बताया कि जाट से उस विवादित सीन को हटा दिया गया है. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. जाट के निर्माताओं की ओर से शेयर किए गए बयान में कहा गया, “फिल्म के एक खास सीन को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. इस दृश्य को तत्काल प्रभाव से फिल्म से हटा दिया गया है. हमारा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था। हमें इस पर गहरा खेद है. हम उन सभी लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं, जिनकी आस्था को ठेस पहुंची है.”

जाट के बारे में

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से लिखित और निर्देशित जाट में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, ज़रीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे शानदार कलाकार हैं. इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola