Ikkis First Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' का पहला रिव्यू आया सामने, स्क्रीनिंग में भावुक हुए बॉबी-सनी देओल
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Dec 2025 7:56 AM
इक्कीस का रि्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Ikkis First Review: फिल्म 'इक्कीस' का रिव्यू सामने आ गया है. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को लेकर कहा कि एक दिल को छू लेने वाली फिल्म ईमानदारी से बताई गई. ऐसा सिनेमा जो अपना सा लगता है.
Ikkis Review: श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है और इसके रिलीज में सिर्फ कुछ दिन रह गए है. फिल्म के रिलीज होने से पहले 28 दिसंबर को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. मूवी में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत अहम किरदार निभा रहे हैं. ये फिल्म दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इस इवेंट में सनी देओल, बॉबी देओल काफी भावुक दिखे. इसके अलावा स्क्रीनिंग में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी शामिल हुए. उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया है.
मुकेश छाबड़ा ने ‘इक्कीस’ का किया रिव्यू
मुकेश छाबड़ा ने एक्स पर फिल्म ‘इक्कीस’ का रिव्यू करते हुए लिखा, “अभी-अभी इक्कीस देखी- एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह दिल से बनाई गई है. कोमल, ईमानदार कहानी जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहती है. धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. आप हमारे लिए कुछ बहुत ही इमोशनल और जरूरी चीज छोड़ गए हैं. सर आपकी बहुत याद आएगी.” आगे उन्होंने लिखा, ” जयदीप अहलावत- हैट्स ऑफ. मुझे सच में इसकी उम्मीद नहीं थी और मुझे सरप्राइज होकर खुशी हुई.
मुकेश छाबड़ा ने अगस्त्य नंदा को लेकर क्या कहा?
मुकेश छाबड़ा ने अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की तारीफ करते हुए लिखा, अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत- दोनों स्क्रीन पर बहुत अच्छे लगे. प्यारी आंखें, शानदार केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सच में चमकती है. विवान शाह और सिकंदर खेर का खास जिक्र- बेहतरीन काम. और सबसे ऊपर – श्रीराम राघवन. द मैन. द मास्टर. एक बार फिर, सर… एक बार फिर. एक दिल को छू लेने वाली फिल्म ईमानदारी से बताई गई. ऐसा सिनेमा जो अपना सा लगता है.”
बॉबी देओल दिखे काफी इमोशनल
‘इक्कीस‘ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए. इस दौरान दोनों भाई काफी इमोशनल दिखे. एक क्लिप सामने आया है जिसमें बॉबी स्क्रीनिंग खत्म होते होने के बाद पैपराजी से बात करते हुए एक्टर काफी भावुक हो गए. बॉबी कार के अंदर रोने लगे.
यह भी पढ़ें- Ikkis First Review: अमिताभ बच्चन ने ग्रैंडसन अगस्त्य नंदा की फिल्म का किया पहला रिव्यू, कहा- हर शॉट में परफेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










