I Want to Talk OTT Release: वीकेंड पर एंजॉय करें अभिषेक बच्चन की फिल्म, जानें किस ओटीटी पर देख सकते हैं आप

I Want To Talk ott release
I Want to Talk OTT Release: अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक, 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब मूवी को ओटीटी पर देखा जा सकता है.
I Want to Talk OTT Release: अभिषेक बच्चन की ड्रामा फिल्म आई वांट टू टॉक साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स ने सराहा, बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई. 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने भारत में 1.95 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 2.3 करोड़ रहा. अब मूवी ओटीटी पर देखा जा सकता है.
कब और कहां देख सकते हैं आई वांट टू टॉक
अभिषेक बच्चन, अहिल्या बामरू और जॉनी लीवर की आई वांट टू टॉक को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. हालांकि अभी यह फिल्म रेंट पर उपलब्ध है. मूवी 349 रुपये पर उपलब्ध है. ऐसे में वीकेंड पर आप इसे एंजॉय कर सकते हैं.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म एक एकल पिता के जीवन और संघर्ष को दर्शाती है, जो कैंसर से जूझते हुए अपनी किशोर बेटी के साथ जटिल रिश्ते को पार करता है. शूजीत सरकार की ओर से निर्देशित और रितेश शाह की ओर से लिखित इस फिल्म का निर्देशन शील कुमार, रोनी लाहिड़ी, कुमार ठाकुर और करण वाधवा ने किया है. इसमें अभिषेक बच्चन के अलावा अहिल्या बामरू और जॉनी लीवर भी अहम भूमिका में हैं. वहीं संगीत ताबा चाके की ओर से तैयार किया गया है. कहानी मशहूर लेखक रितेश शाह ने लिखी है.
यह भी पढ़ें- I Want To Talk Box Office Verdict: अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, जानें टोटल कमाई
यह भी पढ़ें- I Want To Talk: शूजित सरकार की फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे अभिषेक बच्चन, जानें किसे ऑफर हुई थी पहले फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










