Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: फिल्म हिट हुई या फुस्स? हाउसफुल 5 ने चौंकाया वर्ल्डवाइड कलेक्शन से, जानें कुल कमाई

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ का खेल अब बॉक्स ऑफिस पर खत्म होने वाला है. भारत में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है. जबकि दुनियाभर में अक्षय कुमार की फिल्म का क्या हाल है, आपको यहां बताते हैं.
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक बना ली. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी मूवी ने शुरुआत में बहुत तेजी से कमाई की और 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया. फिल्म में 1-2-3 नहीं बल्कि 19 स्टार्स ने काम किया हैं. मूवी के क्लाइमेक्स भी दो-दो है, जिसमें अलग-अलग कातिल है. अब मूवी की चाल बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल जैसी हो गई है. चलिए वर्ल्डवाइड आंकड़े आपको बताते हैं.
क्या है हाउसफुल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘हाउसफुल 5’ को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीत चुके हैं. फिल्म अब अपने अंतिम दिनों में है क्योंकि मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 18वें दिन मूवी ने वर्ल्डवाइड 269 करोड़ रुपये कमा लिए. जबकि भारत में फिल्म ने 177.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. मूवी को फिलहाल आमिर खान की सितारे जमीन पर कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है. सितारे जमीन पर की कमाई चार दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है.
हाउसफुल 5 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की
- Housefull 5 Week 1- 127.25 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 13: 3 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 15: 2 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 17: 3.35 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Day 18: 1.15 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 177.25 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










