ePaper

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फुस्स हुई हाउसफुल 5, अक्षय कुमार की फिल्म के कलेक्शन ने चौंकाया

Updated at : 23 Jun 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ तीसरे हफ्ते में है और कमाई फिल्म की घट गई है. आमिर खान की सितारे जमीन पर भी रिलीज हो गई है और इसका असर हाउसफुल 5 के कलेक्शन पर पड़ रहा है. आइए आपको बताते हैं दुनियाभर में कितने करोड़ फिल्म ने बटोर लिए.

विज्ञापन

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी एंटरटेनर ने अपने पहले वीकेंड में ही जबरदस्त शुरुआत करते हुए शानदार कलेक्शन दर्ज किया था. फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. चलिए आपको वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बताते हैं.

वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 का क्या है हाल

‘हाउसफुल 5’ की कहानी, कॉमेडी टाइमिंग और दो-दो क्लाइमेक्स ने दर्शकों को फिल्म की तरफ खींचा. अब तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है. sacnilk की एक रिपोर्ट 17वें दिन मूवी ने 267.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. भारत में फिल्म ने करोड़ रुपये की कमाई की है. हाउसफुल 5 की कमाई में गिरावट सितारे जमीन पर के रिलीज की वजह से आया है. आमिर खान की मूवी अच्छा प्रदर्शन सिनेमाघरों में कर रही है. फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

भारत में हाउसफुल 5 ने अबतक कितनी कमाई कर ली

  • Housefull 5 Week 1- 127.25 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 13: 3 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 15: 2 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 17: 3.35 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 18: 0.12 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 176.4 करोड़

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola