Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अक्षय की फिल्म फुस्स हुई या ब्लॉकबस्टर, कलेक्शन ने किया हैरान
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jun 2025 8:51 AM
Housefull 5 On OTT
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितने करोड़ कमाए.
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. तरुण मनसुखानी निर्देशित इस फिल्म को इसके जबरदस्त कॉमेडी, बेहतरीन कहानी के लिए काफी ज्यादा पसंद किया गया. टिकट खिड़कियों पर भी मूवी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.
हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
अपने पहले हफ्ते में, हाउसफुल 5 ने भारत में 127.25 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में 186 करोड़ रुपये कमाए. एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिलक के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, अपने दूसरे शुक्रवार को, अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 204 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
हाउसफुल 5 में ये स्टार्स हैं मौजूद
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देखमुख के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे शानदार कलाकार हैं.
हाउसफुल 5 के बारे में
हाउसफुल 5 में मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट जोड़ा गया है, क्योंकि पूरी कास्ट एक क्रूज पर सवार होती है, जिसमें एक सीरियल किलर भी शामिल होता है. फिल्म को दो वर्जन में रिलीज किया गया है, हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B, जिसमें अलग-अलग क्लाइमेक्स हैं. हाउसफुल और हाउसफुल 2 साल 2010 और 2012 में रिलीज हुई थीं. हाउसफुल 3, 2016 में सिनेमाघरों में आई थी और इसे साजिद-फरहाद ने डायरेक्ट किया था और 2019 में रिलीज हुई हाउसफुल 4 का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










