Housefull 5 की सफलता से बॉक्स ऑफिर पर राज कर रहे अक्षय कुमार, इन 3 फिल्मों को अगर नहीं ठुकराते तो आज कहानी कुछ और होती

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection
Housefull 5 की सफलता को अक्षय कुमार इस समय एंजॉय कर रहे हैं. ये उनकी इस साल की तीसरी रिलीज है. इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 आई थी. आपको आज उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो उन्होंने ठुकरा दी थी.
Housefull 5: साल 2025 अक्षय कुमार के लिए लकी साबित होने वाला है. हाउसफुल 5 से पहले इस साल उनकी दो फिल्में सिनेमाघरों में आ चुकी है. स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. अब हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में आ चुकी है और तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है और हर दिन नये रिकॉर्ड बना रही है. ये फिल्म इस साल की तीसरी ऐसी फिल्म बन गई जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है. चलिए आपको आज उन 3 फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें खिलाड़ी कुमार ने रिजेक्ट कर दिया था.
Baazigar
शाहरुख खान, काजोल स्टारर फिल्म बाजीगर आपको याद होगी. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और ये सुपरहिट हुई थी. मूवी में किंग खान ने नेगेटिव रोल निभाया था. हालांकि ये फिल्म पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. एक्टर ने नेगेटिव रोल करने से मना कर दिया था.
Sooryavansham
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार को फिल्म सूर्यवंशम ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया था. दरअसल, फिल्म में एक्टर को एक बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका निभानी थी और इस वजह से अक्षय ने ये रोल मना कर दिया. बाद में ये रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया था.
Bhaag Milkha Bhaag
भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के लाइफ पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग को दर्शकों ने काफी सराहा था. हालांकि फिल्म पहले मेकर्स ने अक्षय कुमार को ऑफर किया था, लेकिन उस समय एक्टर वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा शूट कर रहे थे. ये फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन भाग मिल्खा भाग हिट हुई थी. ये फिल्म फरहान अख्तर को मिली थी और उनके अपोजिट सोनम कपूर थी.
यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










