Housefull 5: अक्षय कुमार की हीरोइन ने हाउसफुल 5 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला

Published by :Divya Keshri
Published at :09 Jun 2025 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
Soundarya Sharma on working with akshay kumar

Soundarya Sharma on working with akshay kumar

Housefull 5: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित फिल्म हाउसफुल 5 से सौंदर्या शर्मा बॉलीवुड में कदम रख रही. मूवी में वह एक वकील के रोल में नजर आई है. फिल्म ने तीन दिन में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. एक्ट्रेस ने फिल्म की सफलता को लेकर बात की.

विज्ञापन

Housefull 5: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से शानदार रिव्यूज मिले. मूवी सिनेमाघरों में कमाल कर रही है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित फिल्म में दो क्लाइमेक्स है, जिसमें दो अलग-अलग मर्डरर है. हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी में दो खूनी है. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और तीन दिन में ही इसने 87 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए. इस मूवी से बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा से बॉलीवुड से डेब्यू कर रही है. उन्होंने मूवी को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

हाउसफुल 5 की सफलता पर क्या बोली सौंदर्या शर्मा?

हाउसफुल 5 में सौंदर्या शर्मा ने वकील लूसी की भूमिका निभाया है. हाउसफुल 5 को दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर एक्ट्रेस ने डीएनए संग बातचीत में कहा कि मैं मैं बहुत भावुक और अभिभूत महसूस कर रही हूं. मेरी जर्नी बिग बॉस से शुरू हुई और अब यहां तक पहुंची. मुझे ना सिर्फ मेरी परफॉर्मेंस के लिए, बल्कि पूरी फिल्म के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. जैसे आपने मेरी जर्नी देखी है, वैसे और कई लोग हैं जिन्होंने मुझे छोटे-छोटे कदम उठाते देखा है और ये प्यार मुझे भावुक कर देता है. हाउसफुल 5 को लेकर सौंदर्या ने कहा कि मुझे बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का मौका मिला और इससे ज्यादा मैं क्या मांग सकती हूं. मेरा करियर इतने धमाके से शुरू हुआ. तो इससे बड़ा हाइलाइट क्या होगा.

अक्षय कुमार से क्या सलाह मिली सौंदर्या शर्मा को?

सौंदर्या शर्मा ने अक्षय कुमार संग पहले भी एक ऐड में काम किया था, जिसमें शाहरुख खान और अजय देवगन भी थे. अक्षय की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि खिलाड़ी कुमार ने उन्हें एक सलाह दी थी कि काम करते रहो. काम से काम आएगा और बोलने वाले से बेहतर होता है सुनने वाला बनो. वह मुझे हमेशा यही बोलते हैं क्योंकि उन्होंने मुझे ग्रो करते देखा है. मैं एक डेंटिस्ट हूं और एक अलग पारिवारिक माहौल से आती हूं. उन्हें ये भी पता है कि मेरी चुनौतियां दूसरों से बिल्कुल अलग हैं.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola