Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म की धांसू कमाई, कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान

Housefull 5 Box Office Collection Day 38
Housefull 5 Box Office Collection: हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में फाइनली रिलीज हो चुकी है और इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए शानदार ओपनिंग की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका कलेक्शन कितना रहा.
Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी जॉनर के साथ वापस आ गए हैं. जी हां साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म कई मायनों में खास है, क्योंकि इसमें दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ 19 ए-लिस्ट अभिनेताओं का ग्रुप है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए पहली बार है. आइये जानते हैं कॉमेडी ड्रामा ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया.
हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित, हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 30 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल क्लेक्शन 54 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 24 करोड़ के करीब कमाई की. वहीं पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा.
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 30 करोड़
Housefull 5 Total Collection- 54 करोड़
हाउसफुल 5 के बारे में
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित इस कॉमेडी में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे कलाकारों की टोली हैं. इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. यह फिल्म एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है.
यह भी पढ़ें- Hina Khan Wedding Video: हिना खान की शादी का हर पल लगा फिल्मी सीन जैसा, देखें ड्रीम वेडिंग की झलक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










