Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिल्कुल अलग व्यक्ति…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Jun 2025 11:52 AM
Soundarya Sharma on Sharing screen with Akshay Kumar in Housefull 5
Housefull 5 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करने पर अपना अनुभव साझा किया. ऐसे में जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा और फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Housefull 5: बॉलीवुड की सबसे एंटरटेनिंग और सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को सिनेमाघरों में एंट्री ली और रिलीज होते ही हंसी का तूफान ला दिया. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, संजय दत्त, फरदीन खान जैसे सितारे एक साथ नजर आए. इस बीच फिल्म में ‘लाल परी’ गाने से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बात की है.
अक्षय कुमार संग काम करने पर सौंदर्या शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
सौंदर्या शर्मा ने हाल ही में अक्षय कुमार संग काम करने पर बात की. उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अक्षय की अनुशासन और पंक्चूऐलिटी की सराहना की और कहा, “वह बहुत ही अनुशासित हैं, वह बहुत समय पर आते हैं, और जिस तरह वह कैमरे के सामने बिल्कुल अलग व्यक्ति बन जाते हैं, वह कुछ ऐसा है जो आपको उनसे सीखना चाहिए. वह अपने बदलाव के साथ इतना तेज हैं- यह दिखाता है कि वह अपने काम में कितने प्रतिभाशाली हैं. उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था.”
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
ओपनिंग डे (6 जून): 24 करोड़
दूसरा दिन: 31 करोड़
तीसरा दिन: 32.5 करोड़
चौथा दिन (सोमवार): 12.37 करोड़
पांचवां दिन: 11.25 करोड़
छठा दिन: 8.12 करोड़
हाउसफुल 5 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 119.87 करोड़
हालांकि शुरुआती तीन दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया, लेकिन चौथे दिन से गिरावट दर्ज हुई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आगे फिल्म की रफ्तार क्या रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










