Malaika Arora के बाद इस पॉपुलर सिंगर के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, सिर से उठ गया हाथ

Himesh Reshammiya father death
हिमेश रेशमिया के सिर से उनके पिता का हाथ उठ गया. हिमेश के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. हिमेश की दोस्त ने इसे कंफर्म किया है.
Himesh Reshammiya Father Vipin Reshammiya Death: पॉपुलर सिंगर और म्यूजिशियन हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. हिमेश के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका निधन 18 सितंबर की रात को हुआ. उनकी उम्र 87 साल थी और उन्हें उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं थी. उनके निधन को लेकर हिमेश की करीबी दोस्त वनिता थापर ने कंफर्म कर दिया है.
नहीं रहे हिमेश रेशमिया के पिता
हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया का अलविदा कह दिया. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, सिंगर की दोस्त वनिता थापर ने बताया कि, “उन्हें सांस लेने में समस्या थी. वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट थे और 18 सितंबर की रात 8.30 बजे उनका निधन हो गया. मैं फैमिली फ्रेंड हूं. मैं उन्हें उस समय से पापा कहकर बुलाती थी, जब से वो सीरियल्स बनाते थे. उसके बाद वो म्यूजिक डायरेक्टर बने और उसके बाद हिमेश उनके नक्शे कदम पर चला. हम बहुत ही क्लोज बॉन्ड शेयर करते है.”
आज होगा हिमेश रेशमिया के पिता का अंतिम संस्कार
विपिन रेशमिया का आज यानी 19 सितंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, विपिन ने अपने बेटे हिमेश रेशमिया की फिल्म द एक्सपोज और और तेरा सुरूर के निर्माता थे. दोनों मूवीज में हिमेश ने लीड़ रोल प्ले किया था. वहीं, कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया था. उनके निधन से मलाइका, उनकी फैमिली और पूरा बॉलीवुड दुखी था. अब हिमेश के पिता के निधन की खबर जानकर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










