Indian Idol 14 में नेहा कक्कड़ को इस सिंगर ने किया रिप्लेस, हिमेश रेशमिया की जगह आएंगे अब ये गायक नजर
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2023 10:56 AM
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला 'इंडियन आइडल सीजन 14' चर्चा में है. इस सीजन के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके है और टीवी पर प्रोमोज भी जल्द आने लगेगा. इस बीच फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया शो में नजर नहीं आएंगे.
Indian Idol 14: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है. शो में कंटेस्टेंट अपनी गायिकी से जजों और लोगों का दिल जीतते है. वैसे कुछ सालों से शो किसी ना किसी वजह से विवादों में रहा है. हर साल जजों के पैनल में हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी रहते थे. लेकिन सीजन 14 में जजेस बदल रहे है. जी हां, आपने सही पढ़ा. हिमेश और नेहा इश सीजन नजर नहीं आएंगे. उन दोनों की जगह कुमार सानू और श्रेया घोषाल जज की कुर्सी संभालेगी.
इंडियन आइडल सीजन 14 में बदलेंगे ये जजेस
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला ‘इंडियन आइडल सीजन 14’ चर्चा में है. इस सीजन के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके है और टीवी पर प्रोमोज भी जल्द आने लगेगा. इस बीच फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की जगह कुमार सानू और श्रेया घोषाल नई आवाज को परखेंगे. हालांकि विशाल ददलानी शो में बने रहेंगे. इसके अलावा आदित्य नारायण शो का हिस्सा नहीं होंगे. आखिर ये बदलाव क्यों हुआ. इस बारे में आपको हम बताते है.
श्रेया घोषाल ने किया कन्फर्म
सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल ने इंडियन आइडल 14 का प्रोमो साझा किया. कैप्शन में लिखा है, “नए जमाने की नई आवाजें ढूंढ़ने निकले हैं हमारे नए जज! #इंडियनआइडल जल्द आ रहा है!” प्रोमो को अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा, “आप सभी ने इसे दिखाया और यह हो रहा है. अद्भुत @VishalDadlani और महान #KumarSanu के साथ # IndianIdol पर वापस आकर बहुत खुश हूं. असाधारण प्रतिभा को सुनने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती.” भारत हमारे होश उड़ा देगा!! क्या आप तैयार हैं!”
You all manifested this and it’s happening♥️ So happy to be back on #IndianIdol along with the amazing @VishalDadlani and the legendary #KumarSanu Can’t wait to listen to the extraordinary talent of India to blow our minds!! Are you ready! https://t.co/QUyasZGCvN
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) August 20, 2023
Also Read: Gadar 2 के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चल रही तैयारी? सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जल्द ही सही समय पर…
इस वजह से इंडियन आइडल 14 में नजर नहीं आएंगे हिमेश रेशमिया
पिछले कुछ सीजन से रियलिटी शो इंडियन आइडल को जज कर रहे हिमेश रेशमिया इस बार सा रे गा मा पा को जज करने कर रहे है. ईटाइम्स से बातचीत में हिमेश ने कहा, हिमेश ने कहा, ”मैं इस बार सा रे गा मा पा को जज कर रहा हूं क्योंकि प्रतिभा बेहतरीन है. और मेरे पास शो को देने के लिए तारीखें थीं. हम पहले ही चार एपिसोड शूट कर चुके हैं और शो 24 अगस्त को प्रसारित होगा. मेरी डेट्स इंडियन आइडल के 14वें सीजन से मैच नहीं कर रही थीं. लेकिन मुझे खुशी है कि कुमार सानू जी शो को जज कर रहे हैं. यह उनके लिए शानदार सीजन होगा.’ मेरे पास बाद में भी डेट्स नहीं थीं, क्योंकि मैं इस साल के अंत तक अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दूंगा.’
इंडियन आइडल 13 का कौन हुआ था विनर?
इस साल सारेगामापा को होस्ट कर रहे आदित्य नारायण इंडियन आइडल 14 को होस्ट नहीं करेंगे. आदित्य की जगह अभिनेता-एंकर हुसैन कुवाजेरवाला ने ली है. हुसैन आठ साल बाद होस्ट करते नजर आएंगे. शो को लेकर हुसैन ने कहा कि, ”मैं इसमें अपना 100 प्रतिशत दूंगा. आशा है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और अच्छा हो जाएगा.” बता दें कि हुसैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते है. गौरतलब है कि इंडियन आइडल सीजन 13 के विजेता ऋषि सिंह बने थे उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले ऋषि ने कोलकाता की देबोस्मिता रॉय को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 25 लाख रुपए नकद पुरस्कार भी मिला था. देबोस्मिता रॉय, बिदिप्ता चक्रवर्ती, सोनाक्षी कर, चिराग कोटवाल और शिवम सिंह को हराते हुए ऋषि ने ट्राफी अपने नाम की थी. प्रथम और द्वितीय उपविजेता देबोस्मिता रॉय और चिराग कोटवाल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










