Hera Pheri 3 Release Date: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट की कंफर्म! बोले- अगले मानसून…

Updated:
विज्ञापन
Priyadarshan on Paresh Rawal quitting Hera Pheri 3

Priyadarshan on Paresh Rawal quitting Hera Pheri 3

Hera Pheri 3 Release Date: हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की दोनों किस्त सुपरहिट रही, जिसके बाद फैंस इसके तीसरे पार्ट से भी यही उम्मीद लगाए बैठे हैं. साथ ही दर्शक इसकी रिलीज डेट जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं, जिससे फाइनली बाबूराव यानी परेश रावल ने पर्दा उठा दिया है. आइए बताते हैं कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3?

विज्ञापन

Hera Pheri 3 Release Date: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर ‘हेरा फेरी’ अबतक की सबसे ज्यादा पॉपुलर कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसके दोनों भाग को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था. अब दोनों पार्ट्स के सफल होने के बाद फैंस इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान प्रियदर्शन संभाल रहे हैं. इस बीच अब फिल्म में बाबूराव का किरदार निभाने वाले एक्टर परेश रावल ने एक फैन के पोस्ट पर जवाब देने के जरिये ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट पर एक बड़ा अपडेट दिया है.

कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3?

परेश रावल ने अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ के री-रिलीज का ट्रेलर सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर किया है. इस पोस्ट पर एक फैन ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “हम बाबू भाई मिस्टर तेजा का इंतजार कर रहे हैं.” अब इस कमेंट पर परेश रावल ने जवाब देते हुए लिखा, “जल्द ही! अगले मानसून से पहले!”

फैंस ने लगाए अटकलें

अब एक्टर के इस जवाब से नेटिजन्स ने अटकलें लगाने शुरू कर दिया है कि क्या बाबूराव ने ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट पर अपडेट दिया है? ऐसे में कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है. जो कि कुछ इस तरह हैं:

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी रही सुपरहिट

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी साल 2000 में हुई, जो ‘रामजी राव स्पीकिंग’ नाम की एक मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है. प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इसके बाद साल 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ नाम से सीक्वल रिलीज किया गया, जिसके निर्देशन की कमान नीरज वोरा ने संभाली थी. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब दर्शकों को इसकी तीसरी किस्त का इंतजार है.

यह भी पढ़े: Border 2: इधर जाट हुई रिलीज, उधर सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ पर दे डाला धांसू अपडेट, बताया किसके इर्द-गिर्द होगी कहानी

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola