Sunny Deol और बॉबी देओल संग रिश्ते पर जब हेमा मालिनी ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- मुझे नहीं लगता कि…

Updated:
विज्ञापन
Hema Malini on bond with sunny deol

Hema Malini on bond with sunny deol

Sunny Deol: सनी और बॉबी देओल का हेमा मालिनी संग रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहता है. फैंस ये जानना चाहते हैं कि वो एक दूसरे के साथ कैसे रहते हैं. गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान ईशा अपने भाई को चीयर करने भी पहुंची थी. वहीं हेमा मालिनी ने भी एक थ्रो बैक इंटरव्यू में इसपर बात की.

विज्ञापन

Sunny Deol: जून 2023 में सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई और हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा और अहाना देओल की अनुपस्थिति सुर्खियों में रही. सनी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं, जबकि ईशा और अहाना देओल हेमा मालिनी की बेटियां हैं. हालांकि महीनों बाद ईशा देओल ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब वह अपने सौतेले भाई की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची. स्क्रीनिंग के दौरान, धर्मेंद्र के चारों बच्चे एक साथ दिखाई दिए. तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. बाद में हेमा मालिनी ने भी रिश्ते पर बात की थी.

सनी और बॉबी देओल संग रिश्ते पर क्या बोली थी हेमा मालिनी

न्यूज 18 संग एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, हेमा मालिनी ने कहा कि सनी देओल और बॉबी देओल अक्सर उनसे मिलने आते हैं. दोनों परिवार के रिश्ते पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं, मुझे नहीं लगता कि यह कुछ नया है, क्योंकि यह बहुत नॉर्मल बात है. कई बार वे घर आते रहते हैं और सब कुछ करते हैं, लेकिन हम इसे कहीं भी प्रकाशित नहीं करते हैं. हम ऐसे लोग नहीं हैं, जो तस्वीरें लेते हैं और तुरंत उन्हें इंस्टाग्राम पर डाल देते हैं. हम उस तरह का परिवार नहीं हैं.”

रक्षाबंधन के लिए घर आते हैं सनी और बॉबी देओल

उन्होंने आगे कहा, “हम सभी हमेशा साथ रहते हैं. कोई भी समस्या हो, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं.” एक दूसरे इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने यह भी साझा किया कि सनी और बॉबी देओल हमेशा रक्षा बंधन के लिए आते हैं और पूरा परिवार हमेशा एक साथ रहता है. हेमा मालिनी से शादी से पहले, धर्मेंद्र पहले से ही प्रकाश कौर से विवाहित थे और उनके चार बच्चे थे. दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता. इस बीच, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अहाना और ईशा देओल के माता-पिता हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोशन और अंजलि भाभी ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- मजा के साथ डर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola