Gadar 2 Teaser: दामाद है ये पाकिस्तान का, इनको नारियल दो… वरना, सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज

Gadar 2 Teaser: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है. इसमें सनी देओल दुश्मनों से लड़ते दिख रहे हैं. साथ ही बैकग्राउंड में दमदार डायलॉग बज रहा है, जिसमें सुना जा सकता है, दामाद है ये पाकिस्तान का, इनको नारियल दो… वरना ले जाएगा.
Gadar 2 Teaser: तारा सिंह के रूप में सनी देओल और सकीना के रूप में अमीषा पटेल को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आज जहां 21 साल बाद थियेटर्स में गदर एक प्रेम कथा फिर से रिलीज हुई है. इसकी के साथ मेकर्स ने फैंस को डबल ट्रीट देते हुए गदर 2 का धमाकेदार टीजर भी जारी कर दिया है. जी हां जो लोग मूवी हॉल में गदर देखने गये हैं. उन्हें आखिरी में दूसरे पार्ट का टीजर देखने का मौका मिल रहा है. फैंस सनी देओल की दमदार डायलॉग्स से लेकर एक्शन सीक्वेंस को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
‘गदर 2‘ के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, इसको नारियल दो, टीका लगाओ, वरना लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा हम सनी देओल को इस बार हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील से दुश्मनों के साथ लड़ते देख सकते हैं. ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो यह डायलॉग जाहिर तौर पर अनिल शर्मा के दिमाग में तब भी था, जब वह 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ बना रहे थे, लेकिन किसी तरह, उन्होंने इसका इस्तेमाल न तो फिल्म में किया और न ही इसके प्रमोशन में.
Watch Gadar 2 Teaser 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#Gadar2 #SunnyDeol #AmeeshaPatel
🔥🔥🔥🔥🔥🔥❤️❤️❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/VVVvQEJJKf
— RK News (@RKNews0) June 9, 2023
#Gadar2 teaser out now#GadarEkPremKatha pic.twitter.com/iPfcEv1BQ0
— Abhishek jadam (SavLa) (@Abhishekjadam1) June 9, 2023
सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










