Gadar: इस सिपाही की दर्दनाक लव स्टोरी पर बनी है सनी देओल की फिल्म ‘गदर’, बेहद इमोशनल कर देगा इसका अंत

Updated:
विज्ञापन
Gadar: इस सिपाही की दर्दनाक लव स्टोरी पर बनी है सनी देओल की फिल्म ‘गदर’, बेहद इमोशनल कर देगा इसका अंत

15 जून 2001 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा ने सिनेमा जगत में इतिहास रच दिया था. फिल्म की दमदार कहानी से लेकर डायलॉग्स और गाने आज तक दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि सनी देओल की फिल्म की कहानी असली लवस्टोरी पर आधारित है. अगर नहीं तो आइये जानते हैं.

विज्ञापन

गदर: एक प्रेम कथा, एक ऐसी फिल्म है, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म की दमदार कहानी से लेकर तारा सिंह-सकीना की जोड़ी, डायलॉग्स और गाने, आज तक दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. अभिनेता सनी देओल, अमीषा पटेल और दिवंगत अमरीश पुरी अभिनीत फिल्म, 1947 में भारत में विभाजन के समय पर आधारित थी. ये एक ऐसी लव स्टोरी पर आधारित थी, जिसमें के एक सिख ट्रक चालक तारा सिंह को पाकिस्तान के लाहौर में एक राजनीतिक परिवार की मुस्लिम लड़की सकीना से प्यार हो जाता है. बाद में तारा अपने प्यार को पाने के लिए दुश्मनों से लड़ता है. हालांकि क्या आपको पता है कि ये लवस्टोरी काल्पनिक नहीं बल्कि रियल थी. अगर नहीं तो आइये बताते हैं आपको…

सिपाही की इमोशनल कर देने वाली स्टोरी से बना गदर

गदर की कहानी ब्रिटिश सेना के एक सिख पूर्व सैनिक बूटा सिंह के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा मोर्चे पर सेवा की थी. खबरों के मुताबिक, उन्होंने बंटवारे के समय सांप्रदायिक दंगों के दौरान एक मुस्लिम लड़की जैनब को बचाया था. दोनों में प्यार हो गया और शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की एक बेटी भी हुई.

पाकिस्तान गए थे बूटा सिंह

हालांकि बाद में जैनब को पाकिस्तान भेज दिया गया. बूटा सिंह अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए अवैध रूप से पाकिस्तान में घुस गया, और हर जगह ढूढ़ने लगा. हालांकि तब तक जैनब के परिवार ने उसकी शादी किसी और से करवा दी थी. जब वह अपनी पत्नी के घर पहुंचा, तो जैनब ने भारत जाने से मना कर दिया और अपने परिवार के दबाव के आगे झुक गई, जिसके बाद बूटा बुरी तरह टूट गया और उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. बता दें कि लाहौर के मियां साहिब कब्रिस्तान में आज भी बूटा की मज़ार मौजूद है.

Also Read: Gadar: सनी देओल की ‘गदर’ का यह रिकॉर्ड ‘बाहुबली’ और ‘पठान’ भी नहीं तोड़ पाये, यहां जानें
गदर की कहानी

हालांकि गदर फिल्म में ये दिखाया गया है कि सकीना और तारा सिंह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जीते है. दोनों अशरफ अली के साथ पाकिस्तान जाते हैं और बाद में जब सकीना के परिवार वाले उसे आने नहीं देते, तो तारा सिंह पाकिस्तान जाते हैं और सभी दुश्मनों का सामना कर अपने प्यार पर जीत पाते हैं. फिल्म के गाने से लेकर हैंडपंप उखाड़ने तक वाले सीन्स आज भी रौंगटे खड़े कर देता है.

Also Read: Gadar की सक्सेस पर अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब सिर्फ वीकेंड बिजनेस के बारे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola