Gadar के अशरफ अली का ये रूप देखकर चौंक जाएंगे आप, अनुपम खेर बोले- ये फिल्मों में रिश्तों का…

Updated:
विज्ञापन
Gadar के अशरफ अली का ये रूप देखकर चौंक जाएंगे आप, अनुपम खेर बोले- ये फिल्मों में रिश्तों का…

अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. ये एक थ्रोबैक वीडियो है, जो किसी प्रोगाम का लग रहा है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, यादों के पुलिंदों से. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

विज्ञापन

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर जब रिलीज हुई थी, तब बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मच गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी एक तरफ लोगों को पसन्द आई, तो दूसरी तरफ अशरफ अली के दमदार एक्टिंग ने सबका ध्यान खींचा. अशरफ का रोल अमरीश पुरी ने निभाया था. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अमरीश पुरी का हंसता चेहरा देखकर यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे है.

अमरीश पुरी का थ्रोबैक वीडियो

दरअसल, अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. ये एक थ्रोबैक वीडियो है, जो किसी प्रोगाम का लग रहा है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, यादों के पुलिंदों से: बहुत साल पहले एक स्टेज शो में ये गाना गया था!! गंजे लोगों का मज़ाक़ उड़ाया था. अमरीश जी की मुस्कुराहट में कितना भोलापन था!!! ये फ़िल्मों में रिश्तों का गोल्डन पीरियड था! रिश्ते आसानी से बन जाते थे. और ज़िंदगी भर के लिए चलते थे!!

यूजर्स के कमेंट

वीडियो में अनुपम खेर और अमरीश पुरी को देखकर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ट्रू अनुपम सर…पहले के रिश्ते और आज के रिश्तों में बहुत फर्क है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सच में गोल्डन पीरियड था. एक यूजर ने लिखा, अमरीश पुरी सर सच में हीरा थे. एक यूजर ने लिखा, इस वीडियो को देखकर अमरीश पुरी जी की याद आ रही है..! लेजेंड मेन. हर डायलॉग अभी दिमाग में आ रहा है, जो वो कहते थे.

Also Read: Karan Arjun में करण का किरदार इस एक्टर को हुआ था ऑफर, इस वजह से कर दिया था रिजेक्ट!
गदर 2 में अमरीश पुरी की जगह लेगा ये एक्टर

मनीष वाधवा, अमरीश पुरी के किरदार अशरफ अली को रिप्लेस करेंगे. दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मनीष वाधवा ने बताया कि, वो फिल्म में पाकिस्तानी आर्मी अफसर का रोल वो प्ले करेंगे. दूसरे पार्ट में जनरल विभाजन से 24 साल बाद का है. यहां कोई प्रॉस्थेटिक का इस्तेमाल नहीं किया है. उनकी मूंछें हैं और दो से तीन अलग लुक हैं. अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं तो पार्ट 2 में उनका किरदार भी नहीं है.

Also Read: Madhuri Dixit: जब इस एक्टर के पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौड़ पड़ी थीं माधुरी दीक्षित, वजह जान चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola