Friday OTT Release: फहाद फासिल की 'बोगनवेलिया' से मनोज बाजपेयी की 'डिस्पैच' तक, इस शुक्रवार OTT पर देखें ये फिल्में-सीरीज
Friday OTT Release
Friday OTT Release: आने वाला शुक्रवार क्राइम-थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के प्रेमियों के लिए खास होने वाला है. क्योंकि इस शुक्रवार कई बेहतरीन फिल्में-सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.
Friday OTT Release: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं और लंबे वक्त से आपने कोई अच्छी फिल्म-सीरीज नहीं देखी है, तो टेंशन नॉट, क्योंकि आज हम आपको ऐसी फिल्मों-सीरीज के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको मजा आ जायेगा. इन्हें देखने के लिए लेकिन आपको दो दिन यानी शुक्रवार तक का इंतजार करना होगा क्योंकि ये फिल्में-सीरीज इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी.
डिस्पैच
मनोज बाजपेयी की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘डिस्पैच’ 13 दिसंबर को Zee5 पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज की कहानी एक ईमानदार पत्रकार की है, जो डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, शहाना गोस्वामी, रिमी सेन और पार्वती सेहगल जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.
बोगनवेलिया
डिस्पैच के बाद आप पुष्पा 2 वाले विलन फहाद फासिल की सायकॉलजिकल थ्रिलर मलयालम फिल्म ‘बोगनवेलिया’ को 13 दिसंबर से SonyLIV पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल में एक अजीबो-गरीब घटना का शिकार हो जाता है. फिल्म में फहाद फासिल के अलावा ज्योथिरमयी, कुंचको बॉबन, वेना नंदकुमार, श्रींदा और अठिरा पटेल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.
मिसमैच्ड सीजन 3
क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के बाद आप प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की पॉपुलर रोमांटिक वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ को 13 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं. इस सीरीज की कहानी एक कपल के करियर और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ के अलावा रणविजय सिंहा और तारुक रैना जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










