Thangalaan OTT Release: थियेटर्स के बाद ओटीटी पर आई चियान विक्रम की फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं आप

Thangalaan OTT Release: थंगालान साल की सबसे मोस्ट अवेटेड ओटीटी रिलीज में से एक है. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Thangalaan OTT Release: चियान विक्रम की तमिल फिल्म थंगालान 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. 150 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 100 करोड़ की कमाई की. अगर अब तक आपने थंगालान नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. नेटफ्लिक्स पर दर्शक इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं. हालांकि हिंदी वर्जन वालों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थंगालान
पा. रंजीत की ओर से निर्देशित, ‘थंगालान’ में विक्रम, पार्वती थिरुवोथु और मालविका मोहनन सहित कई शानदार कलाकार हैं. यह फिल्म एक अनोखी बैकग्राउंड पर आधारित है और इसमें एक मनोरंजक कहानी है, जो उत्पीड़न, पहचान और लचीलेपन के विषयों की पड़ताल करती है. ब्रिटिश राज युग के दौरान स्थापित, मूवी एक आदिवासी नेता की एक कहानी को बताती है.
थंगालान ने 100 करोड़ का किया था कलेक्शन
थंगालान ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का समर्थन करने वाले ऑफिशियल प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो ग्रीन ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. स्टूडियो ग्रीन की पोस्ट में लिखा था, “विजय का शतक… हमारे लोगों की जीत… गौरवशाली महाकाव्य, #थंगालान ने फैंस, प्रेस और मीडिया के प्यार और समर्थन के साथ 100 करोड़ से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा पार कर लिया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










