Pushpa 2 Box Office Day 5: अल्लू अर्जुन की फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास, 5 दिनों में किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Dec 2024 8:11 AM
Pushpa 2 Box Office Collection Day 56
Pushpa 2 Box Office Day 4: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. इसने केजीएफ 2, बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. आइये जानते हैं मंडे टेस्ट में इसका कैसा परफॉर्मेंस रहा.
Pushpa 2 Box Office Day 5: सुकुमार की ओर से निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड पांच दिनों में 880 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल आसानी से सिनेमाघरों में एक सप्ताह पूरा करने से पहले 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.
पुष्पा 2 ने 5वें दिन की इतनी कमाई
सोमवार का दिन किसी भी फिल्म के लिए काफी महत्वपूर्ण रहता है. ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती अनुमान के मुताबिक मॉर्निंग, दोपहर शोज में फिल्म ने भारत में 64.1 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 591.32 करोड़ हो गया है. हालांकि आंकड़े अभी और बढ़ेंगे, जैसे ही शाम और रात के शोज की डिटेल्स सामने आएगी. पुष्पा: द रूल में 9 दिसंबर को कुल मिलाकर 31.67 प्रतिशत तेलुगु और 31.89 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी. वर्ल्डवाइड मूवी ने 880 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
पुष्पा 2 का कलेक्शन
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
Pushpa 2 Total Collection- 591.32 करोड़
जल्द 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है पुष्पा 2
अगर यही सिलसिला जारी रहा तो पुष्पा 2: द रूल रिलीज होने के एक हफ्ते के भीतर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है. यह पहले से ही 600 करोड़ रुपये के क्लब में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और यह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म को कथित तौर पर 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










