Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फैंस बोले- हॉरर कॉमेडी ब्लॉकबस्टर…

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म भूत बंगला से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं. अब मेकर्स ने रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. जी हां हॉरर कॉमेडी 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं. फिल्म की अनाउंसमेंट कुछ महीने पहले मेकर्स की ओर से की गई थी. तब से फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि मूवी कब रिलीज होगी. अब अक्षय ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और भूत बंगला 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
भूत बंगला कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज
भूत बंगला का नया पोस्टर जारी किया. जहां उन्हें एक डरावने घर की छत पर अंधेरे में लालटेन पकड़े बैठे दिखाया गया है. उन्होंने नीले हॉफ कोट के साथ सफेद शर्ट, लुंगी और मोजे के साथ जूते पहने हुए हैं. पोस्ट में लिखा है, “मैं अपने पसंदीदा @priyadarshan.official के साथ सेट पर आने के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी #भूतबंगला की शूटिंग शुरू कर रहे हैं. ये डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए तैयार होगा 2 अप्रैल, 2026 को!”
भूत बंगला को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
भूत बंगला की रिलीज डेट जानकर फैंस एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”गेम चेंजर फिल्म ओजी अक्षय कुमार के साथ… काफी मजा आने वाला है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”देवा रे देवा, बहुत लम्बा टाइम है रे बाबा… थोड़ा जल्दी कर ए राजू.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इस अद्भुत #BhootBangla के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर, मैं आपको प्रिय सर के साथ देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.” भूत बंगला को केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की ओर से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है.
Also Read- बॉलीवुड के इस एक्टर की फिल्म ने सबसे पहले कमाए थे 1 करोड़, 81 साल पहले हुई थी रिलीज, जानिए नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










