Friday OTT Release: शुक्रवार बनेगा एंटरटेनमेंटवार, आ रही हैं ये एक्शन-थ्रिलर फिल्में और सीरीज

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Friday OTT Release: इस शुक्रवार मनोरंजन के पिटारे में कॉमेडी, रोमांस, सस्पेंस और थ्रिल का तड़का लगने वाला है, क्योंकि इस दिन कई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी. जिसे देखने के लिए आपको थिएटर तक नहीं जाना पड़ेगा बल्कि आप घर बैठे ओटीटी पर इसका मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Friday OTT Release: सितंबर का आखरी शुक्रवार आपके लिए काफी कुछ लेकर आया है. इस दिन कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसे देखने के लिए आपको थिएटर जाने तक की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि यह फिल्में-सीरीज ओटीटी पर दस्तक देंगी. ऐसे में बिना समय गवाए आइए बताते हैं आपके शुक्रवार को एंटरटेनमेंटवार बनाने कौन सी फिल्में और सीरीज आ रही हैं.

लव सितारा

शोभिता धूलिपाला और राजीव सिद्धार्थ की रोमांटिक फिल्म ‘लव सितारा’ की कहानी एक इंटीरियर डिजाइनर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी से जुड़ी सामाजिक परिस्थितियों से निपटकर अपने रिश्ते को बचाने के लिए होमटाउन चले जाती है. यह फिल्म 27 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी.

Also Read: OTT Adda: अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस के दीवाने हैं, तो मोक्ष आइलैंड आपके लिए है परफेक्ट

Also Read: Netflix Release: अक्टूबर में होगी एंटरटेनमेंट की बौछार, ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं 21 फिल्में-सीरीज

ताजा खबर सीजन 2

भुवन बाम की मच अवेटेड सीरीज ताजा खबर का सीजन 2 शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. यह एक मजेदार सीरीज है, जिसके एक भी सीन को आप मिस नहीं करना चाहेंगे. सीरीज की कहानी वसंत गावड़े उर्फ वास्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिद को पूरी करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. लेकिन कहानी में मजा तब आता है जब एक नए किरदार यूसुफ अख्तर की एंट्री होती है. इस सीरीज में भुवन बाम, जावेद जाफरी, श्रिया पिलगांवकर और महेश मांजरेकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

हनीमून फोटोग्राफर

आशा नेगी की क्राइम-थ्रिलर सीरीज हनीमून फोटोग्राफर शुक्रवार को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. अर्जुन श्रीवास्तव की इस सीरीज की कहानी एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर पर केंद्रित है, जो एक असाइनमेंट पूरा करने के लिए मालदीव जाती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसके क्लाइंट का दूल्हा ही मर जाता है. इस सीरीज में आशा नेगी, राजीव सिद्धार्थ, अपेक्षा पोरवाल और साहिल सलाथिया लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola