Upcoming Movies 2025: जनवरी 2025 में 1-2 नहीं बल्कि 6 बड़े स्टार्स की मूवी हो रही रिलीज, जान लें डेट

film releasing in january 2025
साल 2024 खत्म होने वाला है और 2025 आने वाला है. जनवरी 2025 में कौन-कौन मूवीज रिलीज होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं. लिस्ट में अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सोनू सूद की फिल्में शामिल है.
सिर्फ तीन दिन और उसके बाद नया साल 2025 शुरू हो जाएगा. साल 2024 में कई फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. हालांकि कुछ बड़े स्टार्स की फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया, जबकि कुठ छोटे बजट की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. साल 2025 एक्शन से भरपूर, रोमांचकारी कहानियों और स्टार-स्टडेड कलाकारों से भरा होने का वादा करता है. जनवरी में कौन-कौन सी मूवीज रिलीज हो रही है, यहां जान लीजिए.
10 जनवरी को रिलीज होगी 2 बड़ी फिल्में
सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज की मूवी फतेह 10 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर आ चुका है और इसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है. दूसरी तरफ राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर भी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है. शंकर की ओर से निर्देशित फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इसमें अंजलि, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज, सुनील भी है.
17 जनवरी को रिलीज होगी कंगना रनौत और अजय देवगन की फिल्में
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी फाइनली 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी. पहले फिल्म इसी साल 2024 में रिलीज होने वाली थी. हालांकि रिलीज डेट टल गई है और अब ये जनवरी में रिलीज होगी. वहीं, अजय देवगन की आजाद भी 17 जनवरी को रिलीज हो रही. इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय के भतीजे अमन देवगन डेब्यू कर रहे है.
स्काई फोर्स और देवा इस दिन होगी रिलीज
अजय देवगन की देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में अक्षय के साथ निमरत कौर और सारा अली खान है. दूसरी तरफ जनवरी 2025 के लास्ट दिन यानी 31 जनवरी को शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी की फिल्म देवा थियेटर्स में आ रही है.
यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2: सिंघम अगेन के बाद इस फिल्म से धूम मचाएंगे अजय देवगन, जानें कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज बॉलीवुड में कौन सा हीरो मजदूर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










