De De Pyaar De 2: सिंघम अगेन के बाद इस फिल्म से धूम मचाएंगे अजय देवगन, जानें कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Updated:
विज्ञापन
De De Pyaar De 2: सिंघम अगेन के बाद इस फिल्म से धूम मचाएंगे अजय देवगन, जानें कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

De De Pyaar De 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की दे दे प्यार दे 2 किस दिन रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. पहले पार्ट का निर्देशन आकिव अली ने किया था, जबकि सीक्वल का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे.

विज्ञापन

De De Pyaar De 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह दे दे प्यार दे के बाद एक बार फिर से साथ में दिखेंगे. फिल्म का सीक्वल दे दे प्यार दे 2 में इस बार तब्बू नहीं दिखेंगी. हालांकि इसमें आर माधवन की एंट्री पहले हो चुकी है. अब फिल्म रिलीज कब होगी, इसकी डेट सामने आ गई है.

जानें कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2

दे दे प्यार दे 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 14 नवंबर 2025 तय की है. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई और लंदन में की जाएगी. इसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है, जबकि लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसका निर्माण किया है. फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां दे दे प्यार दे खत्म हुई थी. सीक्वल में रकुल प्रीत सिंह के परिवार में 50 साल के आशीष (अजय देवगन) और 20 साल की आयशा के रिश्ते के बीच होने वाली हॉस्य घटनाओं को दिखाया जाएगा.

दे दे प्यार दे 2 आर माधवन निभाएंगे ये किरदार

दे दे प्यार दे 2 में आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह के पिता के किरदार में दिखेंगे. सूत्र के अनुसार, अंशुल रकुल और अजय देवगन के किरदारों की जीवंतता को जीवित रखना चाहते हैं. फिल्म में दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. फैंस को फिल्म में एक सरप्राइज कैमियो भी देखने मिलेगा. हालांकि इसकी जानकारी मेकर्स ने अभी सीक्रेट रखा है.

दे दे प्यार दे किस साल सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज?

दे दे प्यार दे साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी और लव ट्रायंगल पर बेस्ड थी. इसने दुनियाभर में 190 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

Also Read- De De Pyaar De 2: रकुल प्रीत सिंह ने बताया कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2, बोली- पहले पार्ट से ज्यादा…

Also Read- Ranger Movie Update: बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अजय देवगन की जंगल एडवेंचर की शूटिंग में डिले

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola