'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' हेल्थ को लेकर उठे सवालों पर सलमान खान का मजेदार रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

सलमान खा, फोटो- इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर सलमान खान के थके हुए दिखने वाले वीडियो ने फैंस को चिंतित कर दिया था. अब सलमान ने पनवेल फार्महाउस से अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कर फैंस को जवाब दिया है.

विज्ञापन

Salman Khan Latest Photos: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी. वीडियो में सलमान पहले की तुलना में काफी थके हुए और कमजोर नजर आए. इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर सवाल करने लगे. अब सलमान ने अपने अंदाज में वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. देर रात इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन

'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' लिखकर सलमान ने दिया जवाब

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई नई तस्वीरें शेयर कीं, जो उनके पनवेल फार्महाउस पर क्लिक की गई हैं. तस्वीरों में वह काउबॉय हैट, लेदर जैकेट और टी-शर्ट में अपने पुराने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ एक लाइन लिखी, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?"

View on Instagram

फैंस बोले- 'भाई, आप स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है'

सलमान की पोस्ट पर कशिश नाम की यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप मेरे हीरो है. नेहा नाम की यूजर ने लिखा, अगर आप ठीक हैं तो हम सब भी ठीक हैं सर. आप कैसे हैं ये बताए. रकीब नाम के यूजर ने लिखा, आप सलामत रहो भाई. एक यूजर ने लिखा, दिल खुश कर दिया आपने. एक यूजर ने लिखा, ऊपर वाला आपको मेरी उम्र भी दे दे.

image.png
image.png

आखिर क्यों वायरल हुआ था सलमान खान का वीडियो?

20 जुलाई को सलमान खान मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी कार्यालय पहुंचे थे. यहां उन्होंने नए बने डेटा कलेक्शन एंड सेग्रिगेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया. इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में सलमान पहले की तुलना में काफी थके हुए और बीमार नजर आ रहे थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

View on Instagram

सलमान खान किन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं?

सलमान खान ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बताया था कि वह कई गंभीर बीमारियों के बावजूद लगातार काम कर रहे हैं. सलमान ने कहा था, "हम रोज अपनी हड्डियां तुड़वा रहे हैं. पसलियां भी टूट चुकी हैं. इसके बावजूद ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं. मेरे दिमाग में एन्यूरिज्म है, फिर भी काम कर रहा हूं. AV मालफॉर्मेशन भी है, उसके बावजूद जिंदगी आगे बढ़ा रहा हूं."


ये भी पढ़ें: Salman Khan Viral Video: चेहरे पर थकान, दुबला दिखा शरीर… क्या सचमुच खराब है सलमान खान की तबीयत? वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola