Don 3: रणवीर सिंह के एग्जिट के बाद फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ भी तय नहीं होता

Published by :Divya Keshri
Published at :28 Apr 2026 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
Don 3: रणवीर सिंह के एग्जिट के बाद फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ भी तय नहीं होता

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर, फोटो- इंस्टाग्राम

फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी. रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में जब तक काम पूरा न हो जाए, कुछ भी तय नहीं माना जा सकता.

विज्ञापन

Don 3: फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है. हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में फरहान ने ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की लंबे समय से रुकी तीसरी फिल्म पर कहा, “मैंने यही सीखा है कि जो सोचा है, उससे अलग भी हो सकता है. जब तक कोई चीज कैमरे पर शूट होकर पूरी तरह तैयार न हो जाए, तब तक कुछ भी पक्का नहीं माना जा सकता.”

करियर के सफर को लेकर क्या बोले फरहान

फरहान अख्तर ने कहा कि उनके करियर में अब तक कई शानदार अनुभव रहे हैं और वे इस तरह की मुश्किलों से ज्यादा प्रभावित नहीं होते. फरहान ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, “जब मैंने शुरुआत की थी, उस समय आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और मेरे पार्टनर रितेश सिधवानी ने साथ आकर कहा था कि चलो फिल्म बनाते हैं. उस पल से लेकर अब तक मेरा सफर शानदार रहा है. मैंने हमेशा उन्हीं लोगों के साथ काम किया, जिनके साथ काम करना चाहता था-चाहे डायरेक्शन हो या एक्टिंग. यह सफर बेहतरीन रहा है. लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब चीजें थोड़ी मुश्किल हो जाती हैं. जब आपको लंबे समय तक सब अच्छा मिला हो, तो ऐसे दौर को भी सहजता से स्वीकार करना चाहिए.”

रणवीर सिंह के बाहर होने से बढ़ा मामला

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया. बताया जा रहा है कि इस फैसले से फिल्म को करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि प्रोडक्शन कंपनी पहले ही प्री-प्रोडक्शन पर भारी खर्च कर चुकी थी. मामला इतना बढ़ा कि इसे प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सामने भी रखा गया. यहां फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट हर चरण में रणवीर की मंजूरी से आगे बढ़ी थी. वहीं रणवीर का कहना था कि फिल्म को उनकी खराब चल रही करियर स्थिति के कारण पीछे कर दिया गया था. गिल्ड ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे इस विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाएं.

अभी तक मामला नहीं सुलझा

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने अपनी 10 करोड़ रुपये की साइनिंग अमाउंट लौटाने और नुकसान की भरपाई के लिए अपनी अगली फिल्म में हिस्सा देने की पेशकश की है. हालांकि एक्सेल एंटरटेनमेंट से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को खारिज कर दिया. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. यह मामला अब भी सुलझने का इंतजार कर रहा है.

यह भी पढ़ें- वीकेंड के बाद धीमी हुई ‘धुरंधर 2’ की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बनी पकड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola