Fact Check: शाहरुख खान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहुंचे मक्का! सफेद कपड़ों में वायरल हुई तस्वीर, जानिए क्या है सच्चाई
Fact Check: Ronaldo with Shahrukh (AI Generated Image)
Fact Check: सोशल मीडिया फेसबुक पर फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और शाहरुख खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को मक्का जैसी जगह पर सफेद कपड़ों में देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, आइये जानते हैं. Cristiano Ronaldo with Shahrukh Khan in Mecca.
Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को मक्का में एक साथ देखा जा सकता है. इस फोटो में दोनों हस्तियों को सफेद कपड़ों में दिखाया गया है, जिससे यह अफवाह फैल गई कि वे इस्लाम के पवित्र स्थल पर उमरा करने गए हैं. हालांकि, यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है, और तस्वीर फर्जी साबित हुई है.
वायरल तस्वीर का सच
फेसबुक पर एसआरके कम्युनिटी नामक यूजर के इस पोस्ट को अब तक 43 हजार लोगों ने लाइक किया है और 265 लोगों ने इसे शेयर भी किया है. इसी पोस्ट में नीचे एक कमेंट किया गया, जिसमें लिखा, “शाहरुख खान आईपीएल वेलकम जो आपका मक्का मदीना में मक्का मदीना में मेरे लिए दुआ में याद रखिएगा आप मेरी हर काम में एक गरीब महिलाओं मेरी मदद करो मेरे पास कोई नहीं आगे पीछे में और मेरी लड़की है कदर करो तो मेरी पेटीएम पर उसमें फोन पर कर दीजिएगा मदद मेरी लड़की की कॉलेज में पैसे लग रहे पढ़ने के लिए मैं पैसे में गोपाल गरीब हूं मेरी मदद करो तुम बहुत अच्छी आपको दुआओं से ना बाजी का.”
एसआरके कम्युनिटी नामक यूजर के इस पेज ने 5 फरवरी को यह फोटो पोस्ट की थी, जिसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया गया था. इस तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे एक मस्जिदनुमा इमारत नजर आ रही है, जिससे लोगों में यह मानने की शंका हो सकती है कि शाहरुख और रोनाल्डो मक्का में मौजूद हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि यह तस्वीर एआई जनरेटेड (AI-Generated) है और वास्तविक नहीं है. इस पोस्ट में यूजर ने भी लिखा है कि यह एआई जनेरेटेड तस्वीर है.
एआई जेनेरेटेड इस फोटो की वजह से लोगों में यह भ्रम फैल रहा है कि क्या शाहरुख और रोनाल्डो उमरा करने गए हैं? वायरल तस्वीर में शाहरुख खान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मक्का में एक साथ दिखाया गया है, जो कि एक फर्जी और मॉर्फ्ड तस्वीर है. ऐसी तस्वीरों पर विश्वास करने से पहले उनकी सत्यता की जांच करना आवश्यक है. यह दावा पूरी तरह गलत है.
पहले भी वायरल हो चुकी है शाहरुख और गौरी की तस्वीर
इससे पहले भी 2025 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बेटे आर्यन खान को पवित्र शहर मक्का में देखा गया. नए साल के अवसर पर साझा की गई इस तस्वीर में परिवार को ग्रैंड मस्जिद की पृष्ठभूमि में दिखाया गया, जिससे प्रशंसकों के बीच उत्साह और चर्चा तेज हो गई थी.
हालांकि, बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह तस्वीर असली नहीं थी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई थी. कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने स्वीकार किया कि यह AI जनरेटेड इमेज थी, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया आउटलेट्स ने इसे बिना पुष्टि के फैला दिया था. लेकिन बाद में फैक्ट-चेकर्स ने पुष्टि की कि यह एक नकली तस्वीर थी, जिसे AI टूल्स की मदद से तैयार किया गया था.
शाहरुख खान की मक्का यात्रा
हालांकि शाहरुख खान ने दिसंबर 2022 में सऊदी अरब में अपनी फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद मक्का में उमराह किया था. उनकी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई थीं. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की रिदा और इजार पहने और मास्क को ढके हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अभिनेता ने जेद्दा में एक फिल्म समारोह में भाग लेने से पहले मक्का में उमराह करने का फैसला किया था. इससे कुछ समय पहले शाहरुख ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान मक्का की यात्रा पर जाने की इच्छा व्यक्त की थी और कहा था, ‘हज निश्चित रूप से मेरे एजेंडे में है. मैं अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के साथ वहाँ जाना चाहूँगा.’
AI और गलत सूचनाओं का बढ़ता प्रभाव
यह घटना दर्शाती है कि AI-जनित सामग्री कितनी प्रभावशाली हो सकती है और यह किस हद तक लोगों को भ्रमित कर सकती है. हालांकि AI तकनीक बहुत ही वास्तविक दिखने वाली तस्वीरें बना सकती है, लेकिन इसके चलते गलत सूचना के प्रसार और विश्वसनीयता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं. शाहरुख खान के प्रशंसकों और आम जनता के लिए यह एक महत्वपूर्ण संदेश है कि किसी भी जानकारी को बिना जांचे-परखे साझा करने से बचें. आज के डिजिटल युग में, जहां वास्तविकता और कृत्रिमता के बीच की सीमाएं लगातार धुंधली हो रही हैं, ऐसे में सचेत रहना बेहद आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










