Empuraan: इस सुपरस्टार ने मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान को लेकर कही ऐसी बात, बोले- उम्मीद है कि यह दुनिया भर की…

Updated:
विज्ञापन
Mammootty praises L2 Empuraan

Mammootty praises L2 Empuraan

L2 Empuraan: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एल2: एम्पुरान की चर्चा कुछ दिनों से हो रही है और आज मूवी थिएटर्स में आ गई है. एक्टर ने ममूटी ने फिल्म की टीम को बधाई दी.

विज्ञापन

L2 Empuraan: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ फाइनली सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई. मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई लूसिफेर की सीक्वल है. ये एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मोहनलाल, पृथ्वीराज के अलावा टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर भी अहम रोल में दिखेंगे. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं और दर्शक मोहनलाल और पृथ्वीराज की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रखे. इस बीच एक्टर ममूटी ने एक्स पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी.

ममूटी ने एम्पुरान के लिए मोहनलाल और पृथ्वीराज को दी बधाई

एक्टर ममूटी ने ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर एक्स पर लिखा, “एम्पुरान की पूरी कास्ट और क्रू को ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं, उम्मीद है कि यह दुनिया भर की सीमाओं को पार करेगा और पूरे मलयालम उद्योग को गौरवान्वित करेगा. आपके लिए प्रार्थना करता हूं, डियर लाल और पृथ्वी.” इसपर मोहनलाल ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “कुछ पल अलग होते हैं… जब यह मेरे भाई से आता है, तो यह अनमोल हो जाता है. धन्यवाद, इचक्का. इसका बहुत मतलब है.”

एम्पुरान को लेकर क्या कह रहे दर्शक

‘एल2: एम्पुरान’ का रिव्यू करते हुए एक्स पर एक यूजर ने लिखा, फिल्म धीमी गति से शुरू होती है और अंतर्राष्ट्रीय मानक सीन हैं. अधिकतर डायलॉग अंग्रेजी और हिंदी में हैं. लेकिन मोहनलाल की एंट्री के बाद फिल्म धमाकेदार इंटरवल के साथ गति पकड़ती है.पृथ्वीराज सुकुमारन टच के साथ दूसरे हाफ में बेहतरीन शो. खास तौर पर फाइट सीन. मेकिंग के लिहाज से यह मॉलीवुड की केजीएफ 2 होगी. एक ब्लॉकबस्टर फिल्म. एक यूजर ने लिखा, “अब इंटरवल समाप्त हो गया है. अब तक बहुत बढ़िया है. पृथ्वीराज और मुरली गोपी ने एक बार फिर आश्चर्यचकित किया है कि कैसे वे पात्रों की एक बड़ी दुनिया पेश करते हैं और फिर भी सभी को इतना महत्व और स्थान देते हैं जबकि सारा ध्यान अभी भी स्टीफन-अब्राम पर है.”

यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola