Dunki Box Office Collection Day 2: सालार के सामने डंकी हुई फुस्स, जानें शाहरुख खान की फिल्म ने की कितनी कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Dec 2023 2:15 PM
Dunki Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान, तापसी पन्नू की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. राजकुमार हिरानी की फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. चलिए आपको बताते है दूसरे दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी रिलीज है राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए है.

फिल्म डंकी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फैंस इसपर सोशल मीडिया पर खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं. Sacnilk.com के मुताबिक, डंकी ने पहले दिन 29.20 करोड़ रुपये की कमाई की.

जबकि शुरुआती अनुमान की मानें तो दूसरे दिन इसने 20 करोड़ रुपये की कमाई की. डंकी ने दो दिनों में सभी भाषाओं से 49.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में इजाफा होगा.

वहीं, शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शाहरुख की पत्नी और डंकी की सह-निर्माता गौरी खान ने एक पोस्टर साझा किया. पोस्टर पर लिखा था, “दुनिया भर में प्यार की जीत! दुनिया भर में 58 करोड़. ” कैप्शन में हिंदी में लिखा है, “लंबी दूरी से आए हैं… अब लगता है कि हम आपके प्यार के साथ बहुत दूर तक जाएंगे… #Dunki देखें – अभी सिनेमाघरों में!”

डंकी शाहरुख द्वारा पिछली दो 2023 रिलीज, पठान और जवान द्वारा बनाए गए शुरुआती दिन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई. हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी कि डंकी जवान-पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी.

शाहरुख खान ‘डंकी’ में हरदयाल “हार्डी” सिंह ढिल्लों के रूप में दिखे है. फिल्म में आपको कॉमेडी, रोमांस के साथ-साथ इमोशन से भरी कहानी देखने को मिलेगी.

‘डंकी’ में शाहरुख खान और तापसी पन्नू पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. तापसी का नाम मनु है और वो किंग खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही है.

डंकी में आपको शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आएंगे. इसमें विक्की और बोमन का कैमियो रोल है.

वहीं, डंकी के रिलीज के एक दिन बाद 22 दिसंबर को प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित सालार रिलीज हुई है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है.

सैकनिल्क के अनुसार, सालार को प्रशंसकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म पहले दिन 95 करोड़ रुपये कर सकती है.
Also Read: Dunki OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी! घर बैठे कर सकेंगे एंजॉयप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










