Dream Girl 2: क्या ‘पूजा’ की वजह से अब तक कुंवारे हैं सलमान खान? बोले- तुम्हारे चक्कर में जरा सी भी शादी…

Updated:
विज्ञापन
Dream Girl 2: क्या ‘पूजा’ की वजह से अब तक कुंवारे हैं सलमान खान? बोले- तुम्हारे चक्कर में जरा सी भी शादी…

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इस साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नये टीजर में इस बार आयुष्मान खुराना का किरदार पूजा ‘भाईजान’ सलमान खान से बात करती दिख रही है.

विज्ञापन

Dream Girl 2 teaser: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. फिल्म का नया टीजर सामने आया है, जिसका कनेक्शन सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ है. टीजर देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और इसपर वो खूब सारे कमेंट कर रहे है.

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कब होगी रिलीज?

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इस साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नये टीजर में इस बार आयुष्मान खुराना का किरदार पूजा ‘भाईजान’ सलमान खान से बात करती दिख रही है. पूजा फोन पर बात करते हुए कहती है, ‘हैलो मैं पूजा बोल रही हूं, आप कौन?’ फिर दूसरे साइड से आवाज आती है, ‘मैं बोल रहा हूं.’ इसपर पूजा कहती हैं कि ओह भाई जान… ईद नहीं आई तुम आ गए.’ फिर आवाज आती है, भाई मैं दूसरों के लिए हूं…तुम्हारे लिए सिर्फ जान हूं. अब तक कुंवारा हूं. तुम्हारे चक्कर में जरा सी भी शादी नहीं की मैंने.


औरतों ने मुझे हमेशा ही अंधेरे में रखा है…

फिर भाईजान पूजा से पूछते है, चेहरा कब दिखा रही हो? इसपर पूजा खिड़की खोलती है और वीडियो कॉल करती है. तभी लाइट कट जाती है. इसपर पूजा कहती है, ओह लाइट चली गई. अभी ईद का चांद देख लो… मेरा चेहरा 7 जुलाई को. इसपर भाईजान कहते हैं, ‘औरतों ने मुझे हमेशा ही अंधेरे में रखा है, मैं कुंवारा ही बैटर हूं.’ इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पूजा इंतजार है तुम्हारा. एक यूजर ने लिखा, ये सुपर एक्साइटिंग लग रहा.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: पब्लिक को कैसी लगी सलमान खान की KKBKKJ? टिकट खरीदने से पहले जान लीजिए
ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में आई थी और ये सुपरहिट रही थी. इसमें आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा थी. वहीं, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या पांडे है. यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, विजय राज, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह भी अहम रोल में है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola