ePaper

टाइगर श्रॉफ के नये गाने Casanova पर दिशा पटानी ने दिया कमाल का एक्सप्रेशन, VIDEO में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

Updated at : 18 Jan 2021 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ के नये गाने Casanova पर दिशा पटानी ने दिया कमाल का एक्सप्रेशन, VIDEO में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

Disha Patani video on tiger shroff song Casanova : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का हाल ही में नया गाना कैसेनोवा (Casanova) रिलीज हुआ है, जिसे फैंस खूब पसन्द कर रहे हैं. अब इस गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) और उनकी कथित गर्लफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिशा टाइगर के गाने पर थिरकती दिख रही है.

विज्ञापन

Disha Patani video on tiger shroff song Casanova : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का हाल ही में नया गाना कैसेनोवा (Casanova) रिलीज हुआ हैं, जिसे फैंस खूब पसन्द कर रहे हैं. अब इस गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) और उनकी कथित गर्लफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में दिशा टाइगर के गाने पर थिरकती दिख रही है.

दिशा पाटनी का ये वीडियो उनके एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं. वीडियो में दिशा टाइगर के गाने ‘कैसनोवा’ पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे है. वीडियो में वो काफी क्यूट लग रही है. वहीं, फैंस इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CKJWA-eBAIg/

टाइगर ने जब इस गाने का टीजर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, उस समय भी दिशा पटानी ने कमेंट करते हुए लिखा था,’ किल्‍ड इट.’ बता दें कि ‘कैसनोवा’ में टाइगर श्रॉफ अपने डांसिंग अवतार में नज़र आ रहे हैं. यह एक अपबीट सॉन्ग है. इस सॉन्‍ग को सुनकर आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे.

Also Read: The Kapil Sharma Show : ‘आपके सामने लोग चुनाव में खड़े कैसे हो जाते हैं…’, इस सवाल पर जया प्रदा ने दिया कपिल को मजेदार जवाब, VIDEO

बता दें कि टाइगर का ये दूसरा गाना हैं. इससे पहले उन्‍होंने अपना पहला सिंगल ‘अनबिलिवेबल’ रिलीज़ किया था, जिसमें उनका अंदाज और डांस देखकर लोगों ने उनकी खूब तारीफ किया था. वहीं, चार दिन पहले रिलीज हुई इस गाने पर अबतक 7,032,279 व्यूज आ चुके है और लगातार व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

दिशा की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही प्रभुदेवा निर्देशित ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में अपने ‘भारत’ के को-स्‍टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी. इसके अलावा दिशा में मोहित सूरी की ‘एक विलेन 2’ में दिखाई देंगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola