‘धुरंधर 2’ की हरलीन रंगी ने खोला राज, जसकिरत आखिर हमजा क्यों बन गया?

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2

धुरंधर 2

Dhurandhar2: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अब फिल्म की स्टारकास्ट के मजेदार और दिलचस्प किस्से भी सामने आ रहे हैं. हाल ही में हितिका बाली ने खुलासा किया कि फिल्म में जसकिरत का किरदार आखिर क्यों हमजा बन गया.

विज्ञापन

Dhurandhar2: एक हफ्ते पहले रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया है. इस बीच फिल्म की शूटिंग और सेट के मजेदार पल भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किए जा रहे हैं. रणवीर सिंह की बड़ी बहन का किरदार निभाने वाली हितिका बाली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ मजेदार फोटो और अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर जसकिरत का रोल हमजा में कैसे बदल गया.

सेट पर मजेदार पल – जसकिरत क्यों बन गया हमजा?

हितिका बाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म के एक सीन की फोटो शेयर की है. पहली फोटो सीन की, दूसरी इंस्टाग्राम मीम और तीसरी में X (ट्विटर) पर दोनों के कपड़ों की अदला-बदली दिखाई गई है. हितिका ने लिखा कि सभी पूछ रहे हैं कि जसकिरत आखिर हमजा क्यों बन गया, इसलिए उन्होंने भी अपनी पोस्ट शेयर की. उनका कहना था कि रणवीर सिंह ने हमजा के किरदार में कमाल का काम किया लेकिन उनका पर्सनल फेवरेट जसकिरत था.

यहां देखें पोस्ट

फैंस के प्यार का जवाब

हितिका ने लिखा कि ‘जब सभी लोग पोस्ट कर रहे हैं कि जसकिरत क्यों हमजा बन गया? फिर मेरा भी पोस्ट करना बनता है. रणवीर सिंह आप हमजा के किरदार में अमेजिंग थे, लेकिन मेरे पर्सनल फेवरेट हरलीन और जसलीन के भाई जसकिरत हैं. आपने इस किरदार में जो छोटी-छोटी डीटेल्स और हाव-भाव डाले हैं, उन्हें मैं सचमुच भुला नहीं पा रहा हूं. इस शॉट में तो आपने टाई-समोसा वाले चुटकुले से मुझे लगातार हंसाया था.’ आगे उन्होंने फैंस के लिए कैप्शन में लिखा, ‘साथ ही, मेरे किरदार हरलीन रंगी और उसकी कहानी के प्रति आप सभी ने जो प्यार और सहानुभूति दिखाई है, वो सचमुच दिल को छू लेने वाली है. और मुझे जो सपोर्ट मिल रहा है, उसके बारे में तो कह ही नहीं सकती. आप सभी के कमेंट्स, मैसेज और पोस्ट मुझे बहुत पसंद आ रहे हैं. लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि मेरे एक दोस्त ने जो तीसरी स्लाइड भेजी थी? मैं तो हैरान रह गई थी, हाहा, लेकिन तब से वो मेरे दिमाग में बसी हुई है.’

हितिका बाली के बारे में

हितिका बाली ने ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की बड़ी बहन का किरदार निभाया है. स्क्रीन पर उनका समय छोटा था, लेकिन किरदार बहुत यादगार था. हितिका एक्टर और मॉडल हैं और 2023 में मिस हिमाचल का टाइटल भी जीत चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 8वें दिन भी की छप्परफाड़ कमाई, ‘जवान’ को पीछे छोड़ मचाया तहलका

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola