Dhurandhar Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा कायम, 13 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें टोटल कमाई

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 13

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 13वें दिन भी शानदार पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए हुए हैं. ऐसे में जानें अब तक का कुल कलेक्शन और डे-वाइज रिपोर्ट.

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो लयारी गैंग्स के बीच एक बेहद खतरनाक अंडरकवर मिशन पर जाते हैं.

अक्षय खन्ना के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूती दी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म न सिर्फ कंटेंट के दम पर बल्कि कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है. ऐसे में आइए 13वें दिन की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

13वें दिन ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार दोपहर 4 बजे तक फिल्म ने 13वें दिन 8.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 420.43 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ये आंकड़े अर्ली ट्रेंड्स पर आधारित हैं और रात के शोज के बाद इनमें और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Day 1: ₹28 करोड़
  • Day 2: ₹32 करोड़
  • Day 3: ₹43 करोड़
  • Day 4: ₹23.25 करोड़
  • Day 5: ₹27 करोड़
  • Day 6: ₹27 करोड़
  • Day 7: ₹27 करोड़
  • Day 8: ₹32.5 करोड़
  • Day 9: ₹53 करोड़
  • Day 10: ₹58 करोड़
  • Day 11: ₹30.5 करोड़
  • Day 12: ₹30.5 करोड़
  • Day 13: ₹8.68 करोड़ (Early Reports)

Total Collection: ₹420.43 करोड़

अक्षय खन्ना संग काम करने पर सौम्या टंडन

फिल्म में अक्षय खन्ना की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच केमिस्ट्री बेहद नैचुरल रही और ज्यादा रिहर्सल की जरूरत नहीं पड़ी. सौम्या के मुताबिक, अक्षय खन्ना जैसे अनुभवी अभिनेता के साथ काम करना आसान होता है, क्योंकि वह हर सीन में पूरी तरह मौजूद रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2: टीजर लॉन्च पर वरुण धवन ने को-एक्टर दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की, बोले- उन्होंने फिल्म के लिए खून-पसीना बहाया है

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola