Dhurandhar 2: रणवीर सिंह के ऑन स्क्रीन ससुर ने ‘धुरंधर 2’ की कहानी को लेकर दिया हिंट, कहा- रहमान डकैत के विरोध के बाद भी हमजा शिखर पर पहुंच गया
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2025 8:02 AM
धुरंधर 2 (राकेश बेदी, रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर’ तेज रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 15 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. अब ‘धुरंधर 2’ की कहानी को लेकर राकेश बेदी ने हिंट दिया है.
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन शानदार प्रदर्शन कर रही है. आदित्य धर की मूवी ने दर्शकों से लेकर सेलेब्स के भी होश उड़ा दिए. मूवी ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन, राकेश बेदी ने भी जबरदस्त काम किया है. इस बीच मेकर्स ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 में रिलीज होने वाली है. फैंस जाने के लिए बेताब है कि अगले पार्ट में क्या दिखाया जाएगा. इसे लेकर राकेश ने खुलासा किया है.
‘धुरंधर 2’ को लेकर राकेश बेदी ने दिया हिंट
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के ससुर और पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी दिखे हैं. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स संग एक इंटरव्यू में ‘धुरंधर 2’ की कहानी के बारे में हिंट दिया है. एक्टर ने बताया, “रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और दूसरे बड़े राजनेताओं के कड़े विरोध के बावजूद आपने देखा कि कैसे जमील हमजा को सत्ता के शिखर पर पहुंचाने में कामयाब रहा. हालांकि अब जब उसे एहसास हो गया है कि हमजा अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है तो वह उसकी लगाम खींच सकता है. वह उसके नीचे से कालीन भी खींच सकता है (हंसते हुए). मैं इससे ज्यादा आपको नहीं बताऊंगा.”
‘धुरंधर’ की कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने 15 दिनों में 483.00 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली. आपको डे वाइज कलेक्शन बताते हैं-
- Day 1- 28 cr
- Day 2-32 cr
- Day 3- 43 cr
- Day 4- 23.25 cr
- Day 5- 27 cr
- Day 6- 26 cr
- Day 7- 27 cr
- Day 8- 32.5 cr
- Day 9- 53 cr
- Day 10- 58 cr
- Day 11- 30.5 cr
- Day 12- 30.5 cr
- Day 13- 25.5 cr
- Day 14- 23 cr
- Day 15- 22.50 cr
Total 483 cr
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










