34वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने दिखाई दमदार वापसी, 5वें मंगलवार कमाई में दिखा उछाल

Published by :Pushpanjali
Published at :22 Apr 2026 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 34

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 34

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 34: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 34वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई कर हल्की रिकवरी दिखाई. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है, लेकिन ‘भूत बंगला’ से टक्कर के बीच यह बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी हुई है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 34: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पांचवें हफ्ते में भी टिके रहने की जद्दोजहद करती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई में जहां लगातार गिरावट देखी जा रही है, वहीं 34वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को इसने हल्की रिकवरी दिखाकर चौंका दिया.

पांचवें हफ्ते में उतार-चढ़ाव के बीच संभली फिल्म

फिल्म ने पांचवें हफ्ते की शुरुआत धीमी की थी. शुक्रवार को करीब 2.70 करोड़ रुपये की कमाई के बाद वीकेंड पर इसमें उछाल देखने को मिला. शनिवार को 4.65 करोड़ और रविवार को 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया. हालांकि सोमवार को कमाई घटकर 1.62 करोड़ रह गई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये नेट कमा लिए. इसी के साथ पांचवें हफ्ते के पहले पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 16.17 करोड़ रुपये हो गया है.

हर हफ्ते घटती कमाई, फिर भी मजबूत पकड़

फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था, लेकिन अब हर हफ्ते इसकी कमाई में गिरावट साफ नजर आ रही है. पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पांचवें हफ्ते में भी गिरावट जारी है, लेकिन फिल्म अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में शानदार आंकड़ा

‘धुरंधर 2’ ने भारत में अब तक 1119.29 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1339.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ओवरसीज मार्केट में 422 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1761.76 करोड़ रुपये हो गया है.

‘भूत बंगला’ से मिल रही कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को नई रिलीज ‘भूत बंगला’ से कड़ी चुनौती मिल रही है. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में शानदार कमाई की और धीरे-धीरे ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन पर असर डाल रही है. इसके बावजूद पांचवें हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ का टिके रहना इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव ने चुनी अलग राह, फिल्मी दुनिया छोड़ इस फील्ड में कर रहे मेहनत

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola